फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM reached Kedarnath Dham held a review meeting with officials and took feedback on travel arrangements

Kedarnath Temple: डीएम ने संभाली कमान, देर शाम धाम पहुंचकर की समीक्षा बैठक, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

Fri, 24 Apr 2026 07:57 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 24 Apr 2026 07:57 AM IST
सार

केदारनाथ यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी हुई हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। देर रात केदारधाम पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
DM reached Kedarnath Dham held a review meeting with officials and took feedback on travel arrangements
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए मोर्चा संभाला। देर शाम वह केदारधाम पहुंचे और वहां पहुंचते ही यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने पिछले दो दिनों की यात्रा का फीडबैक लिया और अधिकारियों के अनुभव सुने।

विज्ञापन


बैठक में यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत, पशुपालन और सुलभ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।  उन्होंने यात्रा को और अधिक सुगम व व्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के प्रति सौम्य और विनम्र व्यवहार रहने के लिए कहा।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर के आसपास किसी भी यूट्यूबर या ब्लॉगर को ड्रोन उड़ाने की अनुमति न दी जाए। इसके अलावा यात्रा के खिलाफ किसी भी तरह के दुष्प्रचार वाले वीडियो या सामग्री पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। जिला सूचना अधिकारी को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Census: उत्तराखंड में स्व-गणना का आज आखिरी दिन, कल से गणना के लिए घर-घर जाएगी प्रगणकों की टीम

स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और सुलभ से जुड़े कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी शिकायत की सूचना मिलने पर 10 मिनट के भीतर संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, बीकेटीसी के कर्मचारियों को प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और श्रद्धालुओं को शीघ्र एवं सुगम दर्शन कराने के लिए विशेष सतर्क रहने को कहा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed