फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM listened to people on L Day

तहसील दिवस पर डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद

Wed, 05 Feb 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
DM listened to people on L Day
डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को विकासनगर तहसील मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 88 शिकायतें दर्ज की गई। डीएम ने अधिकांश शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर ने भी शिरकत की। विकासनगर शहर में अतिक्रमण और वादों के निपटारे में देरी पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम ने नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए कि शहर में होने वाले अतिक्रमण को जल्द से जल्द ध्वस्त किया जाए। इसके बाद भी अगर अतिक्रमण होता है तो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे तहसील दिवस में लोग शिकायतें लेकर पहुंचने लगे थे। राजस्व विभाग से जुड़ी 48, ब्लॉक से जुड़ी 10, यूपीसीएल, सिंचाई, लोनिवि से संबंधित चार-चार, एमडीडीए से दो, नगर पालिका से जुड़ी पांच, समाज कल्याण विभाग से संबंधित तीन, एनएच, जल संस्थान और कोपरेटिव से जुड़ी एक-एक शिकायत दर्ज की गई। डीएम ने दोपहर एक बजे तक लोगों की जन समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

सोरना निवासी सुरेंद्र दत्त ने तहसील दिवस में अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उन्हें 1997 में कृषि पट्टा मिला था, लेकिन अब तक यह जमीन भू- अभिलेखों में उनके नाम दर्ज नहीं हो सकी। आए दिन उन्हें तहसील के चक्कर लगवाए जाते हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर सभी कृषि पट्टा धारकों की जमीन को उनके नाम दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवी अरविंद शर्मा, आशीष पिपानिया ने नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या को उठाया। जिस पर डीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकासनगर शहर का अतिक्रमण जल्द हटाया जाए। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को भी आदेश दिए कि वह नगर पालिका के साथ मिलकर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराएं।
भाजपा के सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण ने सेलाकुई में जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने का मुद्दा उठाया। कहा वर्तमान में सेलाकुई न तो नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आता है और न ही ग्राम पंचायत। जिस कारण यहां पर प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। जिस पर डीएम ने खंड कार्यालय को निर्देशित कर प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था को शुरू करने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त भी क्षेत्र के कई लोगों ने डीएम के समक्ष क्षेत्र से संबंधित बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

इस मौके पर सीडीओ जीएस रावत, एसडीएम सौरभ असवाल, बीडीओ विकासनगर, आकांक्षा वर्मा, तहसीलदार प्रकाश शाह, नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी, बीडीओ सहसपुर शकुंतला शाह, सीओ बीएस धोनी, सीएचसी प्रभारी डॉ. केके शर्मा, रेशम विभाग के निरीक्षक एसके वर्मा, सर्वे कानूनगो कीर्ति सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान, सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह चौहान समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed