फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM Chamoli distribute Clothes And Food to orphan childrens

रेस्क्यू किए गए बच्चों को देख पसीजा डीएम का दिल, भोजन कराकर बांटी स्कूल की सामग्री

Sun, 04 Aug 2019 11:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Aug 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
DM Chamoli distribute Clothes And Food to orphan childrens
डीएम चमोली - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिले में चाइल्ड हेल्प लाइन की ओर से रेस्क्यू किए गए अनाथ, असहाय और दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया और कपड़े बांटे। डीएम ने भोज के बाद 23 बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, जूते और कपड़े दिए।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि असहाय बच्चों के साथ इस तरह का आयोजन समाज को भी इनके प्रति जागरूक करेगा। बच्चों ने डीएम को कविताएं सुनाईं, गाने गाए और डांस कर इस पल का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

 

इससे पूर्व डीएम ने समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत बाल सलाहकार बोर्ड की बैठक भी ली। उन्होंने बाल अधिकारों के लिए लोगों को जागरूक करने और चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 का प्रचार करने के निर्देश भी दिए।

हिमाद समिति की जिला समन्वय प्रभा रावत ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन के तहत बाल श्रम के 103 मामले, भीख मांगने वाले बच्चों के 16, दुर्व्यवहार व मारपीट के 13, लापता के चार सहित कुल 180 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सुरक्षात्मक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed