फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2024 Uttarakhand CM Dhami celebrate Festival with soldiers in Lansdowne

Diwali 2024 : सैनिकों संग दीपावली मनाने लैंसडौन पहुंचे सीएम धामी, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Thu, 31 Oct 2024 01:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2024 01:55 PM IST
सार

Diwali 2024: मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 9:00 बजे सेना के मैदान में उतरे।। वह राइफल्स मुख्यालय में 45 मिनट तक रहे।

विज्ञापन
Diwali 2024 Uttarakhand CM Dhami celebrate Festival with soldiers in Lansdowne
दिवाली पर लैंसडौन पहुंचे सीएम। शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों संग दीपावली मनाने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 9:00 बजे सेना के मैदान में उतरे और वह राइफल्स मुख्यालय में 45 मिनट तक रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों व सिविल अधिकारियों के बीच हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। सैनिकों के संग दीवाली मानने गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों व उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा की गढ़वाल राइफल्स का ऐतिहासिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: त्योहार पर घर जाने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरी ट्रेनें, यात्रियों की मची भागम-भाग, तस्वीरें

रेजिमेंट की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रेजिमेंट के वीर सैनिकों की है। कहा की सरहद की रक्षा करने में यहाँ के सैनिकों ने अपने कर्तव्य को बड़ी निष्ठा से निभाया है। आजादी से पूर्व व स्वतंत्रता के बाद गढ़वाल राइफल्स का स्वर्णिम इतिहास रहा है।

सीएम को मंत्रियों व अफसरों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व गणेश जोशी ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सहित शासन, पुलिस एवं अन्य विभागों के उच्चाधिकारियों ने भी दीपावली की शुभमानाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed