फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   diwakar bhatt left uttarakhand kranti dal.

दिवाकर भट्ट ने तोड़ा यूकेडी से नाता, भाजपा को बताया बेहतर

Thu, 03 Dec 2015 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 03 Dec 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
diwakar bhatt left uttarakhand kranti dal.

उत्तराखंड आंदोलन के फील्ड मार्शल कहे जाने वाले पूर्व काबीना मंत्री दिवाकर भट्ट ने यूकेडी से अलग होने की घोषणा कर दी है। उन्होंने भाजपा की नीतियों को उत्तराखंड के लिए सबसे बेहतर बताया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जीएमवीएन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व काबीना मंत्री व उक्रांद के फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट ने कहा कि वह उत्तराखंड क्रांति दल से पूरी तरह नाता तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की हठधर्मिता से दल की यह स्थिति हुई है। कहा कि एका के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि राज्य का निर्माण जिस मकसद से किया गया था वह सपना बन कर रह गया है। राज्य के आंदोलनकारियों की कुर्बानी व्यर्थ जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य बचाने वाली ताकतों को वह साथ देते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों को बताया प्रदेश के लिए बेहतर

diwakar bhatt left uttarakhand kranti dal.

इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों को उत्तराखंड के लिए बेहतर बताया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों के ठप होने की बात कही। कहा कि विधान सभा क्षेत्र में पेयजल योजनाओं के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान भट्ट के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे।

भाजपा के प्रति दिखा रुझान
दिवाकर भट्ट ने हालांकि किसी भी दल से जुड़ने की बात नहीं कही, लेकिन पत्रकार वार्ता के दौरान बीजेपी केंद्र सरकार व पूर्व में राज्य की बीजेपी सरकार के कार्यों की सराहना की। साथ उन्होंने भाजपा की नीतियों को उत्तराखंड के लिए बेहतर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed