फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Divinity is not weakness, build your strength: Aggarwal

दिव्यांगता कमजोरी नहीं, अपनी ताकत बनाएं : अग्रवाल

Sun, 15 Sep 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Divinity is not weakness, build your strength: Aggarwal
अग्रवाल धर्मशाला में हर्षल फाउंडेशन, दून संस्कृति एवं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए निशुल्?
देहरादून। दिव्यांगता कमजोरी नहीं है, उसे अपनी ताकत बनाइये और आगे बढ़िए। यह बातें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शनिवार को हर्षल फाउंडेशन, दून संस्कृति और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर के शुभारंभ अवसर पर कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। छोटी-छोटी मदद से हजारों लोगों को फायदा पहुंचाया जा सकता है। अगर आप किसी एक भी व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़ा होने में सहयोग दे पाए तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि दूसरों के बारे में सोचने वाले लोगों की संख्या कम है। हमारे बीच के बहुत से लोग समाज की मदद को अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जाधारी नरेश बंसल ने कहा कि उन लोगों को मदद की जरूरत है, जो समाज की मुख्यधारा से पीछे छूट गए हैं। उन्होंने कहा कि निराश्रित और अक्षम व्यक्ति को सहारा देकर खड़ा करना सबसे बड़ा धर्म का काम है। इससे न केवल समाज को लाभ मिलता है बल्कि हमें मानसिक संतुष्टि भी मिलती है। शिविर संयोजक रमा गोयल ने कहा कि शिविर के माध्यम से दिव्यांगों को एक छत के नीचे तमाम सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले साल दो दिवसीय शिविर में 2200 से अधिक दिव्यांगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया था।
आयोजन में इनका रहा सहयोग
शिविर के आयोजन में उद्योगपति व समाजसेवी विनोद अग्रवाल, गगनजोत कौर, ब्रिगेडियर केएल सिंह, एचआईवीएच के जगदीश लखेड़ा, अमृत लाल, दिनेश सी. गोयल, घनश्याम अग्रवाल, शशिकांत, रविकांत, ममता देवरानी, ऊषा नागलिया, सुमन नागलिया, गुलशन सरीन, संजय गर्ग, मन्नू आहूजा, डॉ. आरएस गोयल, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, ललित आहूजा, दीपक जेठी, अरुण खरबंदा आदि ने सहयोग दिया। अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट और पृथ्वीनाथ जी महादेव मंदिर सेवा दल के कई सदस्य भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश, एनआईवीएच, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास की टीमें भी मौजूद रहीं।
--
उपकरण भी मरम्मत कराए
शिविर में कई ऐसे लोग भी पहुंचे, जिन्होंने अपने उपकरणों की मरम्मत करवाई। इन लोगों ने पिछले शिविर के दौरान हाथ-पैर बनवाने वाले और ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर समेत अन्य उपकरण लिए थे। इन उपकरणों में उपयोग के साथ खराबी आ गई थी।

--
आज भी मिलेंगी सुविधाएं
अग्रवाल धर्मशाला में आज भी दिव्यांगों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मौके पर ही नाप जोख के बाद कृत्रिम अंग बनाने समेत अन्य सभी सुविधाएं दिव्यांगों को मिल सकेंगी। दूर से आने वाले दिव्यांगों के लिए निशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed