फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Three child labourers rescued found working at juice corner and bike centre

Dehradun: जूस काॅर्नर और बाइक सेंटर पर काम करते मिले तीन बाल श्रमिक, जिला टास्क फोर्स ने बचाया

Mon, 01 Jul 2024 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2024 04:25 PM IST
सार

तहरीर के आधार पर बरोटीवाला, पृथ्वीपुर खेड़ा निवासी सोनू और हरबर्टपुर की मेन मार्केट रोड निवासी मोबिन के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम प्रतिशेध एवं विनियमन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Dehradun News Three child labourers rescued found working at juice corner and bike centre
बाल श्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाल श्रम पर अंकुश लगाने के गठित जिला टास्क फोर्स ने हरबर्टपुर और बरोटीवाला में छापा मारकर तीन बाल श्रमिकों को बचाया। श्रम निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सर्विस सेंटर और जूस कार्नर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों बच्चों को आश्रय स्थल में लाया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को जिला टास्क फोर्स ने बरोटीवाला में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बरोटीवाला के पृथ्वीपुर खेड़ा में उत्तराखंड बाइक सर्विस सेंटर में एक 13 वर्षीय बालक कार्य करता हुआ मिला। टीम ने उसे रेस्क्यू कर लिया। उसके बाद टीम हरबर्टपुर-पांवटा रोड पर पहुंची। वहां फ्रेश जूस कार्नर में 13 और 14 वर्ष के दो भाई कार्य करते हुए मिले। टीम ने दोनों बच्चों को रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन


श्रम निरीक्षक अमित थपलियाल ने दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बरोटीवाला, पृथ्वीपुर खेड़ा निवासी सोनू और हरबर्टपुर की मेन मार्केट रोड निवासी मोबिन के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम प्रतिशेध एवं विनियमन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयक सुरेश उनियाल ने बताया कि तीनों बालकों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की जा रही है। बताया कि बालकों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन से रक्षा रावत, जिला बाल संरक्षण इकाई से प्रवीण सिंह चौहान, मनरूप चैरिटी एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक गुरप्रीत सिंह हैप्पी, समर्पण संस्था और पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed