फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   D M Mangesh Ghildiyal inspected helipad in rudraprayag

जब यात्री बनकर हेलीपेड पहुंचे DM, तब सामने आयी चौंकाने वाली हकीकत

Tue, 23 May 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 23 May 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
D M Mangesh Ghildiyal inspected helipad in rudraprayag

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आम यात्री के तौर पर हेली कंपनियों के हेलीपैड और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेली प्रबंधन को जरूरी निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


कहा कि अगर, ओवर रेट या ब्लैक टिकटिंग का कोई मामला प्रकाश में आया तो, संबंधित का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। सोमवार को प्रात: 7 बजे जिलाधिकारी बिना सरकारी वाहन व गनर के घिल्डियाल गुप्तकाशी पहुंचे।
विज्ञापन


यहां से उन्होंने सभी हेली कंपनियों के हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान हेलीपैड पर तैनात किए गए कर्मियों से जानकारी मांगी। निरीक्षण के दौरान फाटा में नोएडा से पहुंचे अमरेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने ऑन लाइन टिकट बुक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंट को दो टिकट के 17225 रुपये खाते में जमा कराए गए। लेकिन तय तिथि 22 मई को यहां पहुंचने पर न तो यह पता चल रहा है कि किसी हेलीपैड से जाना और न किसी हेलीकॉप्टर से। एजेंट से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक एजेंट पर मुकदमा दर्ज

D M Mangesh Ghildiyal inspected helipad in rudraprayag

लेकिन कोई बात नहीं हो पा रही है। यात्री की समस्या को गंभीरता से  लेते हुए डीएम से लिखित शिकायत पर ऐजेंट हरमिकार के नाम फाटा पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया।

डीएम ने बताया कि हेली कंपनियों की किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के बाद उन्होंने हेली कंपनी प्रबंधकों से सोनप्रयाग में बैठक भी की। जिलाधिकारी से स्पष्ट कहा कि जिस कंपनी के कार्यालय/हेलीपैड पर ओवर रेट या ब्लैक टिकटिंग की शिकायत मिलेगी, सीधे लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

​साथ ही एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने हेलीकॉप्टर यात्रा सहायक नोडल अधिकारी को भी नियमित रूप से प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। कहा, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed