{"_id":"652449e89d2796ebf60911b4","slug":"district-level-school-athletics-competition-dehradun-news-c-5-1-drn1030-262811-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 100 मीटर दौड़ में आहिल और स्नेहा जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 100 मीटर दौड़ में आहिल और स्नेहा जीते
विज्ञापन
Iजिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमI
शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रायपुर के आहिल अली और ऋषिकेश की स्नेहा साहनी विजयी रहे। सोमवार को अंडर-17 के अलावा अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग की स्पर्धाओं में छात्रों ने दम दिखाया।
एसजीआरआर इंटर कॉलेज नेहरूग्राम में चल रही प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में नगर क्षेत्र के चंदन व विकासनगर की सांवरी, चक्का फेंक में मसूरी के आदित्य व चकराता की अंशिका चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में नगर क्षेत्र के अमन खान व चकराता की रानिका, लंबी कूद में रायपुर के प्रियांशु रावत ने बाजी मारी। तीन किमी वॉक में डोईवाला की कशिश बिष्ट व रायपुर के समीर पंवार और बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में देहरादून के अमन खान पहले स्थान पर रहे।
अंडर-19 बालक पांच किमी वॉक में डोईवाला के अभिषके नेगी ने प्रथम, रायपुर के युवराज सिंह ने द्वितीय व रायपुर के आयुष ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि, 3000 मीटर दौड़ में रायपुर के हिमांशु मनवाल, ऋषिकेश के सचिन और सहसपुर के नीरज कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान कब्जाया।