फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   District Health and Family Welfare Department and National

Dehradun News: 1046 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दी गईं दवाइयां

Mon, 01 Jul 2024 04:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
District Health and Family Welfare Department and National
I-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- 31 लोगों के बनाए गए विकलांग प्रमाण पत्रI

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में रविवार को जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग जन सशक्तीकरण देहरादून की ओर से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 1046 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। 31 लोगों के विकलांग प्रमाण पत्र भी बनाए गए।


शिविर का शुभारंभ आईपीएस एवं सेवानिवृत डीआईजी जगतराम जोशी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. सीएस रावत ने किया गया। शिविर में सर्जन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, कान नाक गला रोग, बाल रोग, दंत रोग से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में 20 लोगों को व्हीलचेयर, 90 लोगों को छड़ी, 43 लोगों को बैसाकी, 350 लोगों को आंखों के चश्मे, 30 लोगों को कान की मशीन, दो लोगों को एमआर किट, छह लोगों को कमर बेल्ट और चार लोगों को नी कैप दी गई। इस मौके पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह राय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद राणा, डॉ. राजीव बजाज, गंभीर सिंह, मुन्ना राम, अंकित जोशी, संजय शर्मा, प्रवीन चौहान, मनोज राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed