फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   District Excise Officer of Uttarkashi and Chamoli suspended Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: उत्तरकाशी और चमोली के जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, बकाया राजस्व वसूली में हीलाहवाली के आरोप

Sun, 28 May 2023 03:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 28 May 2023 03:07 PM IST
सार

आदेशों की अवहेलना करने, कार्यों के प्रति लापरवाही करने व अप्रत्यक्ष रूप से राजस्व को क्षति पहुंचाने के लिए उन्हें कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत उत्तरकाशी और चमोली के जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
District Excise Officer of Uttarkashi and Chamoli suspended Uttarakhand news in hindi
सस्पेंड

विस्तार

शराब की दुकानों का कायदे से आवंटन न करने और बकाया राजस्व वसूली में हीलाहवाली के आरोप में शासन ने उत्तरकाशी और चमोली के जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया। साथ ही अल्मोड़ा के जिला आबकारी अधिकारी को प्रशासनिक आधार पर देहरादून आबकारी आयुक्त कार्यालय में संबद्ध किया गया । सचिव (आबकारी) हरिचंद्र सेमवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

विज्ञापन

आदेश के मुताबिक,उत्तरकाशी के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी और चमोली के जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल अपने जिलों में शराब की दुकानों का नियमानुसार आवंटन करने में नाकाम रहे। इस बारे में उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया। लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया। उन पर अपने दायित्व का कायदे से निर्वहन न करने का आरोप है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के लिए पहुंचे सीएम धामी, विरोधी पार्टियों के बर्ताव पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

शासकीय आदेशों की अवहेलना करने, कार्यों के प्रति लापरवाही करने व अप्रत्यक्ष रूप से राजस्व को क्षति पहुंचाने के लिए उन्हें कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन के साथ त्रिपाठी और राजेंद्र लाल को आबकारी आयुक्त मुख्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। अल्मोड़ा के आबकारी अधिकारी रमेश चंद्र बंगवाल को भी प्रशासनिक आधार पर सहायक आबकारी आयुक्त मुख्यालय के पद पर संबद्ध किया गया है। उन्हें तत्काल कार्यमुक्त होकर मुख्लाय में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed