{"_id":"95504bd67779eaf9c68762ba67dc1405","slug":"district-education-officer-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला शिक्षा अधिकारी को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला शिक्षा अधिकारी को किया सस्पेंड
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Oct 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंहनगर के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अपर निदेशक कुमाऊं मंडल कार्यालय से अटैच
शासन ने गुरुवार को उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में वह अपर निदेशक कुमाऊं मंडल कार्यालय से अटैच रहेंगे।
पढ़ें, समाधान के नाम पर 'तांत्रिक' लूट रहे अस्मत
ऊधमसिंहनगर के जिला शिक्षा अधिकारी हर्ष बहादुर चंद को दी गई जार्च शीट में बताया गया कि न्यायिक प्रकरणों के प्रति वह संवेदनशील नहीं थे।
प्रभावी पैरवी नहीं करने से जहां कई मुकदमे विभाग के खिलाफ गए, वहीं कई बार शासन तक के अधिकारियों को अदालत का अवमानना नोटिस झेलना पड़ा। न्यायिक प्रकरणों को लेकर हर्ष बहादुर की लापरवाही पर शासन और विभागाध्यक्ष ने कई बार नोटिस देकर स्पष्टीकरण भी मांगा।
विज्ञापन
कोई जवाब नहीं मिला
तमाम अनुस्मारक भी भेजा, मगर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। जिला शिक्षा अधिकारी का जवाब नहीं आने पर विद्यालयी शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने उनके निलंबन की संस्तुति शासन को भेज दी।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथः अब हमेशा के लिए मलबे से 'घिरा' रहेगा मंदिर
गुरुवार को शासन ने हर्ष बहादुर को निलंबित करते हुए चार्ज शीट जारी कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें गुजारा भत्ता मिलेगा। निलंबन अवधि में वे अपर निदेशक कुमाऊं मंडल कार्यालय से वे अटैच रहेंगे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...