फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   distribute giloy and sahjan plants

लोगों को बांटे सहजन और गिलोय के पौधे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
distribute giloy and sahjan plants
देहरादून। केयर संस्था ने लोगों को औषधीय गुणों से भरपूर सहजन और गिलोय के पौधे बांटे। उप प्रभागीय वन अधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि भारत ही नहीं कई अन्य देशों में भी सहजन का बहुत अधिक उपयोग किया जाता है। इस पौधे के अलग-अलग भागों में कई रोगों की रोकथाम के गुण विद्यमान होते हैं। इसमें मल्टीविटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट, दर्द निवारक और एमिनो एसिड जैसे तत्व होते हैं। चारे के रूप में इसके पत्तियों के प्रयोग से पशुओं के दूध में डेढ़ गुना तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जानकार मानते हैं कि इसकी पत्तियों के रस को पानी के घोल में मिलाकर फसल पर छिड़कने से उपज में भी बढ़ोतरी होती है। प्रोटीन युक्त सहजन में विटामिन ए, सी, बी कंपलेक्स के साथ ही कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होता है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता कमलेश्वर प्रसाद भट्ट ने बताया कि स्कूली बच्चों को भी इनके संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed