{"_id":"5e5801f98ebc3ec9871b0334","slug":"distrainment-notice-to-city-junction-mall-and-isbt-dehradun-for-not-paying-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: आईएसबीटी और सिटी जंक्शन मॉल की कुर्की का नोटिस जारी, लाखों रुपये का टैक्स बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: आईएसबीटी और सिटी जंक्शन मॉल की कुर्की का नोटिस जारी, लाखों रुपये का टैक्स बकाया
Thu, 27 Feb 2020 11:23 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:23 PM IST
सार
- हाउस टैक्स जमा न करने पर निगम ने अपनाया सख्त रुख
- निगम ने टैक्स जमा कराने के लिए दिया 30 दिन का समय
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून नगर निगम ने तय समय तक हाउस टैक्स जमा न कराने पर आईएसबीटी और सिटी जंक्शन मॉल को कुर्की का नोटिस जारी किया है। टैक्स जारी करने के लिए दोनों संस्थानों को 30 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
निगम ने कुछ दिन पूर्व आईएसबीटी पर 38 लाख रुपये और सिटी जंक्शन पर 49 लाख रुपये हाउस टैक्स बकाया होने का नोटिस जारी किया था। इसके भुगतान के लिए मंगलवार 25 फरवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन दोनों ही प्रतिष्ठानों ने तय समय तक हाउस टैक्स का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
इस पर निगम ने बृहस्पतिवार को उन्हें कुर्की का नोटिस जारी किया। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि टैक्स जमा कराने के लिए 30 दिन की मोहलत दी गई है। उसके बाद भी टैक्स जमा न कराने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
निगम ने इससे पहले पैसिफिक मॉल समेत कई बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किया है। निगम की सख्ती के बाद पैसिफिक मॉल ने करीब पांच करोड़ रुपये टैक्स जमा कराया था। विनय शंकर पांडेय ने कहा कि तय समय में हाउस टैक्स जमा न कराने वालों के साथ किसी तरह की सहानुभूति नहीं दिखाई जाएगी।