फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute over breaking a shop, allegation of firing from a revolver

Dehradun News: दुकान तोड़ने पर विवाद, रिवाल्वर से फायर करने का आरोप

Sat, 15 Mar 2025 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dispute over breaking a shop, allegation of firing from a revolver
Iज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पिता-पुत्र सहित चार पर केस
विज्ञापन

I

Iज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दुकान तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे एक पक्ष पर दूसरे ने मारपीट करते हुए पत्थरबाजी कर दी। रिवाल्वर से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पिता-पुत्र सहित परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।I
Iपुलिस के अनुसार, कनखल के गांधी आश्रम विष्णु गार्डन निवासी मनोज कुमार गुप्ता की ज्वालापुर में रेलवे रोड पर तनेजा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास दुकान है। कोर्ट से उसके पक्ष में निर्णय हुआ था। इसके बाद आदेश पर कब्जा कर दुकान का निर्माण कराया था। तब से गुरमिंदर, उसकी पत्नी सर्वजीत कौर उर्फ मोनिका, उसका पुत्र मनमीत व पुत्री रंजिश रखते आ रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह चार बजे चौकीदार ने उन्हें जानकारी दी कि कुछ लोग मजदूरों के साथ मिलकर दुकान तोड़ रहे हैं। तब वह अपने भाई व साथी के साथ मौके पहुंचे। गुरमिंदर व अन्य लोगों को दुकान तोड़ने से रोका।I
विज्ञापन

Iआरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उन पर पत्थरबाजी कर दी। तब गुरमिंदर ने उस पर रिवाल्वर से फायर किया, जो मिस हो गया। तब किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। तब पुलिस ने पहुंचकर काम रुकवाया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद फिर से दुकान तोड़ने के लिए पहुंच गए। तब वह खुद मौके पर पहुंचे तो तब आरोपियों ने उनसे मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed