फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute over bad fish; punched glass in anger; youth dies

Dehradun News: खराब मछली के लिए विवाद, गुस्से में शीशे पर मारा घूंसा, रक्तस्राव से युवक की मौत

Tue, 22 Sep 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 22 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dispute over bad fish; punched glass in anger; youth dies
सेलाकुई थाना क्षेत्र में सोमवार को खराब मछली लौटाने को लेकर हुए विवाद में तैश में आकर एक युवक ने चिकन शॉप के शीशे पर जोरदार मुक्का मार दिया। इससे टूटा हुआ शीशा सीधे उसकी कलाई में धंस गया और नस कटने से अत्यधिक रक्तस्राव हो गया। लहूलुहान युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्थानीय निवासी हरेंद्र सिंह रावत (36) अपने दोस्त निर्मल बिष्ट के साथ सेलाकुई बाजार स्थित पंवार चिकन शॉप से एक किलो मछली खरीदकर ले गया था। घर पहुंचने पर मछली से दुर्गंध आने लगी। इस पर दोनों वापस दुकान पर पहुंचे और खराब मछली देने की शिकायत की। इसे लेकर दुकान मालिक मनीष पंवार और कर्मचारी संतोष थापा से उनकी तीखी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख दुकानदार ने मछली वापस लेकर उनके 180 रुपये लौटा दिए और उन्हें वहां से जाने को कहा।
विज्ञापन

पैसे वापस मिलने के बावजूद हरेंद्र का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अचानक तैश में आकर दुकान में लगे टफन ग्लास पर मुक्का दे मारा। शीशा टूटकर गहराई तक उसकी कलाई में जा धंसा, जिससे नस कट गई और खून का फव्वारा फूट पड़ा। लहूलुहान हालत में उसका दोस्त निर्मल उसे बाइक पर बैठाकर धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद हरेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ और चश्मदीदों के अनुसार, घटना के वक्त हरेंद्र और उसका दोस्त निर्मल दोनों नशे की हालत में थे। मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed