फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute in mussoorie election

मसूरी में पुलिस ने बरसाई लाठियां

Sat, 07 Sep 2013 11:33 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 07 Sep 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
dispute in mussoorie election

मसूरी के एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में देर शाम मतगणना के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष पद टाई होने की बात सामने आते ही बवाल हो गया।

विज्ञापन


विधायक गणेश जोशी और पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल की मौजूदगी में छात्र भिड़ गए। इस दौरान कुछ छात्रों ने पथराव किया, जिससे पुलिसकर्मी, छात्र और कुछ अन्य लोग चोटिल हो गए।

पढ़ें, डीएवीः पढ़िए, अब तक के प्रेसिंडेट कहां तक पहुंचे हैं?
विज्ञापन


बाद में फोर्स ने लाठीचार्ज कर छात्रों को एक किलोमीटर तक खदेड़ा। नगर में भारी फोर्स तैनात रहा। शुक्रवार को एमपीजी कॉलेज में चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत विवादों से हुई। दोपहर में पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल और सभासद रमेश भंडारी के कॉलेज में घुसने पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धर्मपाल सिंह पंवार और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पंवार और मल्ल में तीखी बहस के बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने लाठियां भांजकर छात्रों को खदेड़ा। मल्ल का कहना था कि वह कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष हैं और प्रशासन के बुलावे पर भीतर गए थे। पंवार ने आरोप लगाया कि मल्ल मतदान प्रभावित करने गए।

उधर, एसडीएम एनएस डांगी और प्राचार्य डा. सुधीर गैरोला का कहना था कि उन्होंने ही मंत्रणा के लिए मल्ल को बुलाया था।

पढ़ें, स्वाति ने काला किया 'NSUI का ड्रीम'

शाम सात बजे कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। इस दौरान बाहर खड़े छात्र संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ते रहे। पुलिस बार-बार लाठियां फटकार उन्हें खदेड़ती रही। रात साढ़े आठ बजे अध्यक्ष पद पर टाई होने की बात बाहर आते ही छात्र भड़क गए। इस बीच कुछ छात्रों ने कैंची मार्ग से कॉलेज के ऊपर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

कई जवान व छात्र चोटिल हो गए। हालत बिगड़ती देख सीओ मसूरी जया बलूनी ने दून से अतिरिक्त फोर्स बुला ली। इस बीच पौने नौ बजे पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल फिर कॉलेज में दाखिल हो गए और कालेज प्रशासन पर रिजल्ट जल्दी घोषित करने का दबाव बनाया।


पढ़ें, पुलिस के हत्थे जो चढ़ा, उसी की हुई धुनाई

प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें लौटाया। तब तक बाहर गणेश जोशी भी आ गए थे। मल्ल के बाहर निकलते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

इस पर एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता भिड़ गए। हंगामा चल ही रहा था कि रात नौ बजे एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, सीओ सदर स्वतंत्र कुमार, सीओ विकासनगर स्वप्न कुमार फोर्स लेकर आ गए।

एसपी सिटी ने फोर्स को लाठीचार्ज का आदेश दिया तो छात्र लाइब्रेरी, कुलड़ी, बारह कैंची की ओर भागे। कुछ छात्रों ने पथराव किया, जिससे कॉलेज की खिड़कियों के शीशे टूट गए। पथराव में सीओ मसूरी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ पुलिसकर्मी और छात्र चोटिल हो गए।

पुलिस ने मसूरी-किंक्रेग रोड पर छात्रों को एक किलोमीटर तक खदेड़ा। रात दस बजे कॉलेज प्रशासन ने परिणाम घोषित किया तो सड़कें सूनी हो चुकी थीं। लाठीचार्ज की सूचना मिलते ही कुलड़ी, लाइब्रेरी, लंढौर बाजार बंद हो गए थे।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed