फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute in Indian Olympic Association no meeting has been held yet regarding the national games Uttarakhand

Uttarakhand News: राष्ट्रीय खेल तो दूर, एक बैठक तक नहीं हो पाई....भारतीय ओलंपिक संघ में छिड़ी है रार

Tue, 01 Oct 2024 10:42 AM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Oct 2024 10:42 AM IST
सार

भारतीय ओलंपिक संघ में छिड़ी रार के बीच खेलों को लेकर अब तक बैठक नहीं हो पाई है।संघ की संयुक्त सचिव और प्रदेश का खेल विभाग बार-बार रिमाइंडर दिल्ली भेज रहा है।

विज्ञापन
Dispute in Indian Olympic Association no meeting has been held yet regarding the national games Uttarakhand
खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक तरफ उत्तराखंड के लोग खेल मंत्री रेखा आर्या के दावे के मुताबिक अक्तूबर-नवंबर के बीच राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए टकटकी लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) में मचे घमासान के बीच दिल्ली में राष्ट्रीय खेलों को लेकर एक बैठक तक नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

आईओए की संयुक्त सचिव और उत्तराखंड निवासी अलकनंदा अशोक ने आरोप लगाया है कि उनके बार-बार रिमाइंडर देने के बावजूद संघ अध्यक्ष पीटी ऊषा राष्ट्रीय खेलों को लेकर कार्यकारिणी की बैठक तक नहीं बुला रही हैं। सितंबर की शुरुआत में खेल मंत्री आर्या ने आईओए अध्यक्ष से दिल्ली जाकर मुलाकात की थी और राज्य में जल्द खेल की तारीख घोषित करने का निवेदन किया था। लेकिन तब से आईओए की अध्यक्ष ऊषा और अन्य 12 सदस्यों के बीच ऐसी रार छिड़ी कि खेलों की तारीख तय होना दूर, इसे लेकर एक बैठक तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

राज्य के खेल विभाग की बड़ी उलझन यह है कि न खेलों की तारीख तय हुई है, न ही 38 तरह के खेलों के लिए स्थान, स्टेडियम आदि। राज्य की अभी तक की सभी तैयारियां संभावित स्थलों के आधार पर हुई हैं, क्योंकि तारीख और स्थानों का अंतिम चयन आईओए को करना है। वहीं, अमर उजाला ने इस संबंध में संघ अध्यक्ष पीटी ऊषा से बात करने की कोशिश की, उन्हें कॉल्स और मैसेज किए गए, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादियों के सीजन में खेल कराने होंगे और मुश्किल

राज्य के खेल अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती आने वाला शादियों का सीजन है। राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर रहे उत्तराखंड समेत आठ राज्यों के खिलाड़ियों के साथ उनके कोच व अन्य मेहमानों को ठहराने के लिए बड़े बंदोबस्त की आवश्यकता होगी, लेकिन 20 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादियों के साये में राज्य के ज्यादातर बड़े होटल बुक रहेंगे। ऐसे में कोच-खिलाडि़यों को ठहराने में दिक्क्त हो सकती है।

इनकी है जिम्मेदारी

राज्य में खेल कराने का दायित्व भारतीय ओलंपिक संघ, उत्तराखंड ओलंपिक संघ और राज्य सरकार का है, जिसके लिए करार हुआ था। सरकार की ओर से विशेष प्रमुख सचिव, खेल अमित सिन्हा का दावा है कि एक महीने के नोटिस पर खेल कराने की तैयारियां हो चुकी हैं। लेकिन उधर अभी आईओए की बैठक होने के आसार नहीं बन रहे हैं। जानकारों का मानना है कि ऐसा ही रहा तो इस साल खेल नहीं हो पाएंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में सबसे अधिक निवेश करने वाली हरिद्वार जिले की 251 औद्योगिक इकाइयों को झटका, अपात्र घोषित

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा से मिलकर उनसे कहा गया है कि राज्य में 15 अक्तूबर से 15 नवंबर या फिर 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच राष्ट्रीय खेल करवाए जाएं, खेलों के आयोजन के लिए राज्य पूरी तरह से तैयार है। - रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed