फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime: Dispute escalated between two groups, bullets fired, condition of one critical

Dehradun Crime: जन्मदिन की पार्टी से लाैट रे युवकों के दो गुटों में हुए विवाद में चली गोली, एक की हालत नाजुक

Fri, 12 Apr 2024 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2024 04:10 PM IST
सार

एक पक्ष के सहारनपुर जिले के सरसावा निवासी जतिन चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि वह (जतिन) सुभाषनगर में अपने रिश्तेदार के यहां रहता है।

विज्ञापन
Dehradun Crime:  Dispute escalated between two groups, bullets fired, condition of one critical
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

युवकों के दो गुटों में इतना विवाद बढ़ गया कि गोली तक चल गई। गोली एक युवक के पेट में लगी जिसकी हालत नाजुक है। उसका इलाज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार को कॉलेज के इन युवकों के बीच हुई इस घटना के बाद पटेलनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास में एक युवक को नामजद कर अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि फायरिंग किसने की अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन


एक पक्ष के सहारनपुर जिले के सरसावा निवासी जतिन चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि वह (जतिन) सुभाषनगर में अपने रिश्तेदार के यहां रहता है। बुधवार को वे लोग दोस्त की बहन की जन्मदिन पार्टी करने के बाद राजपुर रोड से लौट रहे थे। जब रतनपुर के पास युवती के घर पहुंचे तो उनका पीछा कर रहा विनीत भट्ट आवाज देने लगा। देखा तो पता चला कि विनीत ने अपने अन्य साथियों को भी इकट्ठा कर लिया है। इसके बाद जतिन दोस्त की छोटी बहन के साथ कार से अपने घर जाने लगा तो रास्ते में विनीत और उसके दोस्तों ने हमला कर दिया। इस दौरान जतिन किसी तरह अपना बचाव करते हुए वहां से कार निकाल ले गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: सुपरसोनिक बूम से 1.5 तीव्रता के भूकंप जितना हुआ था कंपन, धमाके जैसी आवाज से हिल गई थी दून घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से बचने के बाद जतिन ने भी अपने दोस्तों को बुला लिया और दोस्त की बहन को घर छोड़ने के लिए आईएसबीटी की ओर जाने लगा। अब विनीत भट्ट और उसके दोस्तों ने उन्हें दोबारा पकड़ लिया। आरोप है कि यहां विनीत और उसके दोस्तों ने इन लोगों पर हमला करते हुए फायर कर दिए। फायरिंग में जतिन के दोस्त आशीष के पेट में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर कोतवाली कमल कुमार लुंठी ने बताया कि युवकों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोली किसने चलाई है। शिकायत पर विनीत भट्ट और उसके दोस्तों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed