फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute between uttarakhand government and party

फिर दिखी उत्तराखंड सरकार और संगठन के बीच दरार

Fri, 12 Aug 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
dispute between uttarakhand government and party
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

उत्तराखंड कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच तमाम मुद्दों को लेकर दरार कम नहीं हो रही है।

विज्ञापन


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बाद अब प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार वाल्मीकि ने सीएम हरीश रावत पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। वाल्मीकि का कहना है कि वे पिछले एक माह से सीएम से मुलाकात का समय मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक मुलाकात का समय नहीं मिला।

इस उपेक्षा पर उन्होंने प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को भी पत्र भेजा है। यही नहीं घर की बात घर में रखने की बजाए इन पत्रों की प्रतिलिपि स्थानीय समाचार पत्रों को भी भेजी गई है। बकौल प्रदेश उपाध्यक्ष बाल्मीकि उन्होंने 14 जुलाई को संगठन हित और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर सीएम से मुलाकात करनी चाही थी।
विज्ञापन


इस संबंध में 14 जुलाई को कांग्रेस भवन में मुख्यमंत्री को एक पत्र दिया गया। तीन अगस्त को दो फैक्स भी भेजे गए, मगर टाइम मिलना तो दूर जवाब तक नहीं मिला। बाल्मीकि की माने तो मुख्यमंत्री से समय पाने के लिए वे उन्हें तीन स्मरण पत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब संगठन के किसी पदाधिकारी ने सीएम रावत पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय खुद सीएम रावत पर आरोप लगा चुके हैं। यह प्रकरण पार्टी आलाकमान तक भी पहुंचा था। सरकार और संगठन के बीच तालमेल का यह अभाव तब देखने को मिल रहा है, जब कुछ महीनों में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और सरकार के अलावा संगठन चुनावी तैयारियों का तानाबाना तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed