{"_id":"80021faae98dc86ae198c7755165d4b3","slug":"dispute-between-harish-rawat-and-satpal-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की रैली से रावत और सतपाल के 'दिल' मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की रैली से रावत और सतपाल के 'दिल' मिले
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 23 Feb 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी की रैली के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री हरीश रावत और सतपाल महाराज में मिजाज बदले नजर आए। हरीश रावत के सीएम बनने के दिन से ही दोनों की बीच लगातार मनमुटाव की खबरें आ रही थी।
विज्ञापन
पढ़ें, खुद जानिए वोटर लिस्ट में नाम हैं या नहीं
विज्ञापन
लेकिन रविवार को सतपाल महाराज के भाषण में की गई हरीश रावत की प्रशंसा से लग रहा है कि रावत की सभी मंत्रियों को साथ लेने की पहल कामयाब हो रही है।
सीएम कर रहे हैं 18 घंटे काम
सतपाल महाराज ने अपने भाषण में कहा कि सीएम हरीश रावत राज्य के विकास के लिए 18 घंटे काम कर रहे हैं। जो रावत के लिए काफी सकारात्मक इशारा है।
पढ़ें, तो क्या टल सकते हैं पंचायत चुनाव!
विज्ञापन
आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अंतिम समय में हरीश रावत के लिए सतपाल महाराज सबसे बड़े खलनायक बनकर उभरे थे।
कुछ दिन पहले सांसद सतपाल महाराज सारे शिकवे-गिले भुलाकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से गले मिले थे। लेकिन दिग्गजों की की मुलाकात को राजनीतिक गलियारे में सौदेबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।
पढ़ें, राहुल की रैली में 'फर्जीवाड़ा' कर रहे कांग्रेसी नेता
महाराज के साथ पत्नी और सरकार में मंत्री अमृता रावत भी मौजूद थीं। यह मेल-मुलाकात अमृता रावत को भारी भरकम विभाग दिलाने की मुहिम मानी जा रही है।
रावत से मिलने सचिवालय पहुंचे थे सतपाल
सतपाल महाराज 11 फरवरी को रात के करीब नौ बजे रावत से मिलने सचिवालय पहुंचे। करीब आधा घंटे इन नेताओं के बीच बातचीत हुई।
पढ़ें, कहीं देखी है कुदरत के साथ ऐसी कदमताल
सूत्रों की मानें तो सतपाल महाराज की ओर से पिछले दिनों आए कुछ बयानों पर साफ सफाई भी हुई। हरीश रावत ने अपने बदले रुख के अनुसार उन्हें खूब सुना लेकिन ज्यादा कुछ नहीं बोले। बताते हैं कि अमृता रावत के विभागों को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर हरीश रावत का रुख सकारात्मक रहा था।
हरीश खेमा देगा महाराज का साथ
महाराज चाहते को कि उन्हें बिना किसी विवाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी मिल जाए। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर यशपाल आर्य को पार्टी बदलती है तो हरीश खेमा महाराज का साथ देगा।