{"_id":"1edc49ba50dac7cb191ebf4fa1798208","slug":"dispute-between-bjp-mla-and-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं की डीएम से हुई तीखी झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं की डीएम से हुई तीखी झड़प
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यारकुली भट्ठा पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम बदलने के मामले में भाजपा विधायक गणेश जोशी की अगुवाई में देहरादून डीएम कैंप ऑफिस पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
कार्रवाई की चेतावनी देने पर भड़के विधायक
मंगलवार को गांववालों के साथ पहुंचे विधायक और नेताओं की जिलाधिकारी चंद्रेश यादव से तीखी झड़प हुई। कार्रवाई की चेतावनी देने पर विधायक और भड़क उठे।
काफी देर बहस के बाद डीएम के कार्रवाई का आश्वासन और जांच के आदेश के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान करीब दो घंटे तक कार्यालय में हंगामे की स्थिति रही।
क्यारकु ली से पहले पंचायत सदस्य राकेश रावत को विजयी घोषित किया गया। इसके बाद उनके हार का ऐलान कर दिया गया।
इसकी शिकायत लेकर मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी की अगुवाई में गांववाले मंगलवार सुबह 10.30 बजे डीएम कैंप ऑफिस पहुंचे। मौके पर पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी आ गए।
विज्ञापन
देर से पहुंचे डीएम
इस दौरान डीएम ने आवास से निकलने में देरी की तो लोगों का मूड खराब हो गया। जिलाधिकारी के आते ही भाजपा नेता बिफर गए। नेताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाया तो बहस हो गई।
विज्ञापन
इस बीच डीएम ने मीडियाकर्मियों से बाहर जाने के लिए कहा तो नेता और भड़क गए। डीएम ने चेताया कि इस वक्त आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है, वह उन पर मुकदमा करा देंगे।
यह सुनकर विधायक गणेश जोशी आग-बबूला हो गए। बोले कि ‘हिम्मत है तो कराओ मुकदमा।’ विधायक जोशी ने जैसे ही आगे बढ़ना चाहा तो सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत ने उन्हें पकड़ लिया।
मुन्ना सिंह चौहान ने डीएम से कहा कि उन्हें राजनीतिक जानकारी कम है। गरमा-गरमी का माहौल तकरीबन दो घंटे तक बने रहने के बाद जैसे-तैसे शांत हुआ।
इसके बाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश किए। यादव ने बताया कि उन्होंने एआरओ की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है।
परिणाम कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों के दबाव में बदला गया है। एक दिन पहले जिलाधिकारी कहा था कि कोषागार से बैलट निकलवा कर जांच कराएंगे, लेकिन अब बदल गए।
- गणेश जोशी, भाजपा विधायक
यह है मामला
क्यारकुली भट्टा वार्ड नंबर 11 क्षेत्र पंचायत से चुनाव चिन्ह अंगूठी पर राकेश रावत विजयी घोषित हुए थे। राकेश को कुल 905 वोट मिले थे।
क्यारकुली से 327, भट्टा से 341, रीखोली से 95, भितरली से 119 और हल्दूवाला से 23 वोट मिले। मगर राकेश 30 जून को प्रमाण पत्र लेने पहुंचे तो उन्हें हारा घोषित कर दिया गया।