फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Displeasure among Congress MLAs after appointment of State President and Leader of Opposition

कहां जाकर ठहरेगी कांग्रेस विधायकों की गुटबाजी: अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद पार्टी में घमासान और तेज

Tue, 19 Apr 2022 12:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Apr 2022 12:04 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी पर 19 में से 11 विधायक नदारद रहे तो वहीं यशपाल आर्य के पदभार ग्रहण करने के दौरान भी पूर्व सीएलपी नेता प्रीतम सिंह सहित करीब पांच विधायक गायब रहे। पार्टी की ओर से नदारद तमाम विधायकों के नहीं पहुंचने पर वाजिब कारण गिनाए जा रहे हैं, लेकिन यह किसी के गले भी नहीं उतर रहे हैं। 

विज्ञापन
Displeasure among Congress MLAs after appointment of State President and Leader of Opposition
congress - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद उठा घमासान फिलहाल थमता दिखाई नहीं दे रहा है। धरचूला विधायक हरीश धामी की ओर से सीधे तौर पर पार्टी के खिलाफ मार्चो खोलने के साथ ही तमाम विधायक अब भी नाराज बताए जा रहे हैं। बीते दो दिन में कांग्रेस के लिए दो महत्वपूर्ण अवसरों पर कई विधायकों की अनुपस्थिति पार्टी के भीतर पक रही टकराव की खिचड़ी की तरफ इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ती अंतर्कलह के बीच करन माहरा ने प्रदेश अध्यक्ष और यशपाल आर्य ने नेता प्रतिपक्ष का पद संभाल लिया है, लेकिन इन दोनों के ही पदभार संभालने के एन मौके पर तमाम विधायकों ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी पर 19 में से 11 विधायक नदारद रहे तो वहीं यशपाल आर्य के पदभार ग्रहण करने के दौरान भी पूर्व सीएलपी नेता प्रीतम सिंह सहित करीब पांच विधायक गायब रहे। बताया जा रहा है कि इनमें से कई विधायक नई नियुक्तियों से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन


सभी विधायक अनौपचारिक रूप से बैठक कर इस मुद्दे को पार्टी हाईकमान तक ले जाने की बात भी कह चुके हैं। नाराज विधायकों का कहना है कि उनकी वरिष्ठता की अनदेखी कर इन पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष की ओर से पदभार ग्रहण किए जाने के बाद विधानमंडल दल की बैठक लिए जाने की चर्चा थी। इसके लिए सभी विधायकों को बकायदा देहरादून पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसोनी ने दिया बयान

ऐन मौके पर जब सभी विधायक देहरादून नहीं पहुंचे तो बैठक को स्थगित कर दिया गया। हालांकि बैठक की औपचारिक सूचना जारी नहीं की गई थी। पार्टी की ओर से नदारद तमाम विधायकों के नहीं पहुंचने पर वाजिब कारण गिनाए जा रहे हैं, लेकिन यह किसी के गले भी नहीं उतर रहे हैं। 

वहीं मीडिया को जारी एक बयान में गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसोनी ने कहा कि सत्तापक्ष को इस बात की चिंता नहीं है कि उनकी कैबिनेट बैठकों में मंत्री और अधिकारी अनुपस्थित हो रहे हैं, लेकिन उनका पूरा ध्यान इस तरफ केंद्रित है कि विपक्ष के आयोजनों में कौन आ रहा है कौन नहीं।

ये भी पढ़ें...चंपावत सीट से ताल ठोकेंगे सीएम धामी? : 23 को उत्तराखंड आ सकते हैं बीएल संतोष, खास मुद्दों पर होगा मंथन

उत्तराखंड कांग्रेस में किसी तरह की फूट नहीं है। मेरे पदभार ग्रहण करने के दौरान कुछ विधायक अनुपस्थित रहे, लेकिन सभी ने वाजिब कारण बता दिया था। मुझे पार्टी ने सभी विधायकों के अभिभावक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है, मैं सभी को साथ लेकर आगे बढूंगा और संरक्षण दूंगा। जिस किसी की नाराजगी होगी, मिल बैठकर सुलझा ली जाएगी। 
- यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed