फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disconect the power conection of PWD for non-deposit of dues

बकाया राशि जमा न करने पर काट लोनिवि की बत्ती

Fri, 20 Mar 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Disconect the power conection of PWD for non-deposit of dues
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साहिया। यूपीसीएल की टीम ने बकाया वसूली के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब सवा लाख रुपये की बकाया राशि जमा न करने पर बृहस्पतिवार को लोनिवि साहिया का कनेक्शन काट दिया। बिजली कनेक्शन कटते ही लोनिवि के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी यहां-वहां फोन घूमाने लगे। काफी मान मनौव्वल के बाद यूपीसीएल के अधिकारी कनेक्शन जोड़ने पर राजी हुए। शुक्रवार तक बकाया राशि जमा न होने पर फिर से कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बीते डेढ़ साल से लोनिवि साहिया ने बिजली बिल की राशि जमा नहीं कराई है। फिलवक्त बिल की राशि 1.25 लाख रुपये हो गई है। काफी रिमांइडर भेजने के बाद भी लोनिवि ने बकाया राशि जमा नहीं कराई तो बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने लोनिवि दफ्तर पहुंचकर कनेक्शन काट दिया। इस दौरान कई घंटे तक कामकाज ठप रहा। लोनिवि के सहायक अभियंता ने यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता से बिल राशि जमा करने के लिए शुक्रवार तक की मोहलत मांगी। इसके बाद यूपीसीएल के कर्मियों ने अधिशासी अभियंता के आदेश पर कनेक्शन जोड़ दिया। सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बकाया राशि जमा न होने पर शुक्रवार को फिर कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed