फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disaster Management directs districts to exercise vigilance

Dehradun News: आपदा प्रबंधन ने जिलों को सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

Sun, 03 May 2026 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Disaster Management directs districts to exercise vigilance
- सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया स्थिति का जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मौसम विभाग के जारी ऑरेंज अलर्ट और रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के बाद सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सचिव ने ऑरेज अलर्ट के मद्देजर जिलों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
सचिव आपदा प्रबंधन सुमन ने बताया कि मौसम विभाग के सोमवार, मंगलवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके मद्देनजर सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि मौसम से संबंधित सभी अलर्ट और सूचनाएं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से तत्काल लोगों तक पहुंचाई जाएं, ताकि समय रहते लोग सतर्क हो सकें। सभी जिलों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखा जाए।
विज्ञापन

------------------
मौसम के अनुरूप हो हेलिकाप्टर सेवाओं का संचालन
चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन पूरी तरह मौसम की स्थिति के अनुरूप ही किया जाए। प्रतिकूल मौसम की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए उड़ानों का संचालन स्थगित रखा जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed