फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disaster Management Conference 2025 Held in Dehradun Experts and scientists from more 57 countries Attands

आपदा प्रबंधन सम्मेलन: जितेंद्र सिंह की घोषणा; हरिद्वार, पंतनगर, औली में लगेंगे हाईटेक मौसम पूर्वानुमान रडार

Fri, 28 Nov 2025 07:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Nov 2025 07:08 PM IST
सार

यूकॉस्ट की ओर से आयोजित सम्मेलन में कहा गया कि इतिहास में जब आपदा की बात होगी तो सिलक्यारा एक रेफरेंस होगा। सिलक्यारा की कामयाबी हमेशा मिसाल रहेगी।

विज्ञापन
Disaster Management Conference 2025 Held in Dehradun Experts and scientists from more 57 countries Attands
आपदा प्रबंधन सम्मेलन में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार, पंतनगर और औली में अत्याधुनिक मौसम पूर्वानुमान रडार स्थापित होंगे। यूकॉस्ट के विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने इसे जरूरी पहल कराते देते हुए यह घोषणा की।

विज्ञापन


ग्राफिक एरा विवि में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में जल-मौसम संबंधी खतरे बढ़ गए हैं। आज फ्लैश फ्लड, बादल फटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। विश्व में जलवायु परिवर्तन से ग्लेशियर पिघलना, ग्लेशियर लेक, फ्रेजाइल माउंटेन इको सिस्टम, डी फॉरेस्ट्रेशन और मैन मेड इसके कारक हैं। सुरकंडा, मुक्तेश्वर व लैंसडौन में रडार लगाए गए हैं। तीन नए रडार हरिद्वार, पंतनगर और औली में लगेंगे। एनडीएमए की उत्तराखंड के जंगलों को आग से बचाने की योजना जल्द लागू करेंगे। इस मौके पर ग्राफिक एरा समूह के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला, सचिव आईटी नितेश झा, यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत समेत विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन


Rajnath Singh: मसूरी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कल एलबीएस अकादमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलक्यारा विजय अभियान ऐतिहासिक उपलब्धि : यादव
विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन में वीडियो संदेश के माध्यम से केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सिलक्यारा विजय अभियान देश की ऐतिहासिक उपलब्धि है। कहा कि 25 वर्षों में उत्तराखंड ने चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर एक प्रगतिशील पहचान स्थापित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की प्रगति को नई दिशा प्रदान की है। कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय पटल पर हिमालय को निरंतर केंद्र में रखने की आवश्यकता है।

हिमालय भारतीय उपमहाद्वीप का जीवन स्त्रोत : सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय केवल पर्वत शृंखला नहीं बल्कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप का जीवन स्रोत है। यहां की नदियां, ग्लेशियर और जैव विविधता पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं और क्षेत्र विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए 4 पी मंत्र प्रिडिक्ट, प्रिवेंट, प्रिपेयर, प्रोटेक्ट के आधार पर 10 सूत्रीय एजेंडा लागू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed