फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disaster in Pithoragarh after heavy rain in uttarakhand

उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश ने झूलाघाट में बरपाया कहर, मकानों-दुकानों में घुसा भारी मलबा

Thu, 17 May 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़/झूलाघाट
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़/झूलाघाट Updated Thu, 17 May 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
Disaster in Pithoragarh after heavy rain in uttarakhand
disaster

मूसलाधार बारिश ने नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट में जमकर कहर बरपाया। बारिश के बाद उफनाए नालों का पानी और मलबा दर्जनों घरों में घुस गया। इससे राशन, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक उपकरण समेत घरेलू बर्बाद हो गया।

विज्ञापन


एक मकान में दरार भी आ गई। मौसम की इस मार से सहमे जुलगांव के लोगों ने एक होटल में शरण ली है। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़ कसबे की सड़कें नालियों में तब्दील हो गई। बुधवार दोपहर तीन बजे झूलाघाट में एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश के बाद नाले उफान पर आ गए। इन नालों में पहाड़ों से बहकर आया मलबा दर्जनों मकानों और दुकानों में घुस गया। इससे लोगों का राशन, टीवी, फ्रिज आदि घरेलू सामान खराब हो गया। 
विज्ञापन

 

Disaster in Pithoragarh after heavy rain in uttarakhand
rain in uttarakhand

इधर, मौसम की मार से सहमे जुलगांव के लोगों ने गांव के पास एक होटल की शरण ली है।  सोमवार को हुई बारिश में भी जुलगांव में नुकसान हुआ था।  एसडीएम एसके पांडेय ने बताया कि राजस्व और पुलिस की टीम को रेस्क्यू के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर पिथौरागढ़ में दोपहर साढ़े तीन बजे ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

महज 20 मिनट की इस मूसलाधार बारिश से चोक हुई नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे सड़कें नालियों में तब्दील हो गई। बारिश के पानी के साथ ही सड़कों पर नालियों की गंदगी पसर गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुनस्यारी में भी ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। नाचनी में तेज हवा के साथ बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed