फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   disaster in haridwar

अब CBCID करेगी आपदा राहत घोटाले की जांच

Tue, 20 May 2014 10:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 20 May 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
disaster in haridwar

नैनीताल हाईकोर्ट ने आपदा राहत घोटाले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी है।

विज्ञापन


हरिद्वार में 2010-11 में आई आपदा में राज्य सरकार की ओर से लगभग दो हजार लोगों को राहत राशि बांटी गई। बाद में पता चला कि ये लोग अस्तित्व में ही नहीं हैं। अब इस मामले की जांच सीबीसीआईडी करेगी।

कोर्ट ने छह माह के भीतर इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के भी निर्देश दिए। मुख्य न्यायाधीश बारिन घोष एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


हरिद्वार निवासी अनिल कुमार वर्मा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि हरिद्वार में वर्ष 2010-11 में आई आपदा में प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पैसा आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्तित्व में ही नहीं आपदा राहत राशी पाने वाले

disaster in haridwar

जनहित याचिका में कहा गया कि उस राहत राशि में लगभग 24 लाख रुपए हरिद्वार प्रशासन की ओर से ऐसे दो हजार व्यक्तियों को वितरित करना बताया गया था जो अस्तित्व में ही नहीं हैं।

इस प्रकरण में पूर्व में कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि उनकी ओर से बताए गए लगभग दो हजार व्यक्तियों जिनको धनराशि देना बताया गया है।

उनको मुकदमे में पक्षकार बनाते हुए उनकी पहचान संबंधी दस्तावेज कोर्ट में दाखिल करें लेकिन राज्य सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई।

पांच अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

disaster in haridwar

मामले में एसडीएम हरिद्वार की ओर से शपथपत्र दाखिल कर हरिद्वार जिले के पांच अधिकारियों जिसमें तत्कालीन डीएम भी शामिल हैं, के नाम कोर्ट को बताए।

साथ ही कहा गया कि राहत राशि का वितरण इन पांच अधिकारियों की ओर से किया गया है।

पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 17 मई को फैसला सुनाते हुए सीबीसीआईडी को इस प्रकरण पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही न्यायालय ने छह माह में उसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड सरकार ने दिया आश्वासन

disaster in haridwar

केंद्र और उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में आश्वासन दिया कि राज्य में भयंकर बाढ़ और मूसलाधार बारिश के चलते गत वर्ष जैसा नुकसान अब दोबारा नहीं होगा। इसके लिए सभी कदम उठाए गए हैं।

जस्टिस बीएस चौहान व जस्टिस एके सीकरी की पीठ के समक्ष केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने कहा कि इस साल शुरू हो चुकी चारधाम यात्रा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।

यात्रा की गहन निगरानी की जा रही है। दोनों सरकारों के इस आश्वासन पर पीठ ने यात्रा पर रोक लगाने और बचाव के कदम उठाने के लिए निर्देश जारी करने की मांग को अस्वीकार कर दिया।

उत्तराखंड की मौजूदा स्थिति बहुत महत्वपूर्ण

disaster in haridwar

साथ ही याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कालिन गोंसालविस ने दलील दी कि राज्य की मौजूदा स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि चारधाम यात्रा जारी है। ऐसे में बचाव के ठोस उपाय जरूरी हैं।

सालिसिटर जनरल मोहन परासरन पीठ के समक्ष गोंसालविस की दलील को नकारते हुए कहा कि बचाव समेत सभी कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं।

गत वर्ष जैसा नुकसान इस बार दोबारा नहीं होगा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। लगातार निगरानी की जा रही है।

वहीं राज्य सरकार के अधिवक्ता ने भी परासरन की दलील का समर्थन किया और अदालत को आश्वासन दिया कि हरसंभव कदम उठाए जा चुके हैं।

पीठ ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन पर याचिकाकर्ता से कहा कि अदालत इस मामले में कोई आदेश नहीं जारी कर रही है।

हालांकि पीठ ने बचाव के कदमों पर निर्देश जारी करने की मांग हाईकोर्ट के समक्ष उठाने की छूट प्रदान कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed