फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   disaster cess on mining in uttarakhand.

उत्तराखंड में शराब के बाद अब खनन पर भी आपदा सेस

Sat, 24 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
disaster cess on mining in uttarakhand.
mining

शराब पर सेस लगाने के बाद सरकार अब खनन से होने वाली आय पर सेस लगाने की तैयारी कर रही है। दोनों पर सेस से होने वाली करीब 50 करोड़ की कमाई से सरकार आपदा में बेघर होने वालों को तीन लाख रुपये की मदद दे सकेगी।

विज्ञापन


शराब और खनन राज्य की आमदनी के मुख्य सोर्स हैं। दोनों ही संसाधनों से सरकार सैकड़ों करोड़ रुपये की कमाई करती है। अकेले शराब का ही करीब दो हजार करोड़ का कारोबार है। इसी तरह से सरकार खनन से भी सालाना करीब 300 करोड़ रुपये की आय अर्जित कर रही है।
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक में खनन पर सेस लगाने का निर्णय हो चुका है और जल्द ही इसका शासनादेश जारी हो जाएगा। शराब पर उपकर लगाने की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। शराब और खनन पर सेस वसूली से सरकार करीब 50 करोड़ रुपये वसूलेगी जिसे दैवीय आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों के निर्माण में इस्तेमाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेस लगाये जाने के बाद ही सरकार ने आपदा से क्षतिग्रस्त भवन के निर्माण की राशि को एक लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया है। इस अतिरिक्त धन की भरपाई सेस से ही की जाएगी।


इनका है कहना
शराब और खनन पर सेस से अर्जित राशि का इस्तेमाल आपदा प्रभावितों के क्षतिग्रस्त भवनों के निर्माण के लिए दिया जाएगा। सेस लगाये जाने के बाद ही सरकार ने इस मद की राशि को तीन लाख रुपये किया है।
- अमित सिंह नेगी, सचिव, आपदा प्रबंधन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed