{"_id":"6948df4080dd552c29041dcf","slug":"disabled-couple-mistreated-banned-from-taking-water-from-the-tap-kalsi-vikasnagar-dehradun-news-in-hindi-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दिव्यांग दंपती से अभद्रता, सार्वजनिक नल से पानी लेने पर लगाई गई पाबंदी...तहसील पहुंचे गुहार लेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दिव्यांग दंपती से अभद्रता, सार्वजनिक नल से पानी लेने पर लगाई गई पाबंदी...तहसील पहुंचे गुहार लेकर
Mon, 22 Dec 2025 11:41 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (विकासनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (विकासनगर)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:41 AM IST
सार
दिव्यांग दंपती से अभद्रता करने और गांव के सार्वजनिक नल से पानी लेने पर पाबंदी लगाए जाने का मामला सामने आया है। दंपति अपनी गुहार लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचकर कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठ गए। उप जिलाधिकारी की नजर उन पर पड़ी तो समस्या जानी।
विज्ञापन
तहसील कार्यालय की सीढ़ी पर बैठे दिव्यांग की शिकायत सुनते उप जिलाधिकारी।
- फोटो : जागरूक पाठक
विस्तार
तहसील के ग्राम आरा निवासी दिव्यांग दंपती ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। सार्वजनिक नल से पीने का पानी नहीं लेने दिया जा रहा है। शिकायत मिलते ही उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक ग्राम आरा निवासी 75 वर्षीय दिव्यांग दल्लू दास व उनकी पत्नी सल्लो देवी तहसील मुख्यालय पहुंचकर कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठ गए। उप जिलाधिकारी प्रेमलाल की नजर जैसे ही उन पर पड़ी तो उन्होंने दंपती से समस्या पूछी। इस पर उन्होंने बताया कि उनके परिवार को गांव के कुछ ग्रामीण लगातार परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: डिजिटल अरेस्ट...11 दिनों तक साइबर ठगों के खाैफ में रही वरिष्ठ प्राध्यापिका, फिर भाई ने दी हिम्मत
विज्ञापन
वे आए दिन उनके साथ अभद्रता व मारपीट करते हैं और जान से मार देने की धमकी देते हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि लोग सार्वजनिक नल से पानी पीने व लेने पर भी पाबंदी लगा दी है। उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल को मौके पर भेजकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।