फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dirt is falling every day in Shaktinahar of Vikas Nagar, neither the corporation cares nor the administration is serious.

Dehradun News: विकासनगर के शक्तिनहर में हर दिन गिर रही गंदगी, न निगम को परवाह न प्रशासन गंभीर

Tue, 16 Apr 2024 05:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Dirt is falling every day in Shaktinahar of Vikas Nagar, neither the corporation cares nor the administration is serious.
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड और प्रशासन की अनदेखी के चलते शक्तिनहर लगातार प्रदूषित हो रही है। नहर के किनारे कुल्हाल से नवाबगढ़ और डाक्टरगंज तक रोजाना कूड़े के ढेर लग रहे हैं। प्लास्टिक, पॉलीथिन समेत अन्य तरह की गंदगी हर दिन नहर में गिर रही है। यही नहीं डाकपत्थर क्षेत्र से निकलने वाले गंदे नालाें का पानी भी सीधा नहर में गिर रहा है।
विज्ञापन


नहर में गंदगी गिरने का यह सिलसिला पांच सात साल पुराना नहीं है। यह सिलसिला 60 के दशक में नहर के निर्माण के बाद से लगातार चला आ रहा है। यह स्थिति तब है, जब स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निकायों के साथ ग्राम पंचायतों में घरों से कूड़ा उठान और निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। नालों को भी टेप कर सीवर लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है। लोनी, तिकोना पार्क के पास बिल्कुल नहर के किनारे एक अस्थाई गोशाला बनी है। यहां दो जगह गोबर के ढेर लगे हैं। ऐसी ढाल बनाई गई है कि गोबर नहर में जा रहा है।
विज्ञापन

यूजेवीएनएल के अधिशासी अभियंता गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि शक्तिनहर के किनारे गंदगी न फेंकने के लिए ग्राम प्रधानों को पत्र लिखा गया था। नहर के किनारे कूड़ेदान भी लगाए गए थे। जब रोक नहीं लगी तो एसडीएम को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई थी। अब जल्द गंदगी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed