'मैरी कॉम' और 'सरबजीत' जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्ट उमंग कुमार अपनी अगली फिल्म की लोकेशन देखने उत्तराखंड पहुंचे हैं।
2 of 5
omang kumar
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को वह टीम के साथ उत्तरकाशी के हर्षिल में लोकेशन देखने पहुंचे जिसके बाद वह नेलांग घाटी भी गए। उमंग यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म के लिए लोकेशन देखने आए हैं। बताया गया कि गुरुवार को वह टिहरी जाएगी।
इस दौरान उन्होंने माघ मेले में कंडार देवता की रथ यात्रा का शुभारंभ भी किया। बायोपिक फ़िल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के लिए वह हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता वाली लोकेशन ढूंढ रहे हैं। पुराने पारंपरिक लकड़ी के घर, गुफा, जंगल, बर्फीली चोटियों और गंगा नदी के किनारे की लोकेशन देखने के लिए वह उत्तरकाशी पहुंचे हैं।
इससे पहले पीएम मोदी पर बन रही फिल्म के पोस्टर को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। पोस्टर लॉन्च के मौके पर पीएम मोदी के किरदार में नजर आने वाले एक्टर विवेक ओबरॉय और निर्देशक ओमांग कुमार भी मौजूद थे।
5 of 5
pm modi film poster
- फोटो : twitter
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं। पीएम मोदी का किरदार निभा रहे विवेक का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है और हो भी क्यों न क्योंकि इस फिल्म में पीएम मोदी जैसा बनने के लिए विवेक ने कड़ी मेहनत जो की है।