फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदलेगा केदारनाथ मंदिर का स्वरूप, देखकर खिल जाएगा श्रद्धालुओं का मन

Thu, 17 Jan 2019 08:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Jan 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
kedarnath temple area will elaborate uttarakhand
snowfall, Kedarnath

केदारनाथ में मंदिर के पीछे भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा। करीब 200 मीटर लंबे व 80 मीटर चौड़े पार्क का डिजायन आर्किटेक्ट द्वारा शासन को सौंप दिया गया है। आने वाले समय में श्रद्धालु पार्क में बैठक जहां केदारपुरी की प्राकृतिक सौंदर्य को निहारेंगे। वहीं, अपनी थकान भी मिटा सकेंगे। 


 

kedarnath temple area will elaborate uttarakhand
kedarnath dham

बीते पांच वर्ष से पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ धाम को भव्य और मजबूत बनाया जा रहा है। मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग के विस्तार के साथ ही मंदाकिनी नदी पर आस्था पथ बन चुका है। सरस्वती नदी किनारे भी दिव्यांग यात्रियों के लिए मंदिर तक पहुंचने के लिए आस्था पथ बनाया जा रहा है।
 

kedarnath temple area will elaborate uttarakhand
kedarnath

इधर, बीते दो माह से मंदिर के पीछे आदिगुरू शंकराचार्य की समाधी का पुनर्निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। इसके बाद यहां भव्य पार्क भी बनाया जाएगा। समाधी स्थल के पीछे से आरसीसी वॉल तक बनने वाले इस पार्क में बुग्याली घास उगाई जाएगी, जिससे पूरे यात्राकाल में हरियाली बनी रहेगी। साथ ही चारों तरफ रंग-बिरंगे फूलों के गमले लगाए जाएंगे। पार्क के चारों तरफ एक समान दूरी पर झूले व बेंच लगेंगे, जिससे बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालु यहां समय बिता सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath temple area will elaborate uttarakhand
kedarnath

पार्क की खूबसूरती में 16/17 जून 2013 की आपदा में आए विशालकाय बोल्डर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन बोल्डरों को अलग-अलग जगहों पर रखकर उन पर भगवान शिव के अनेक रूपों की आकृतियां उकेरी जाएंगी। इसके अलावा यहां लघु ब्रह्वाटिका की स्थापना भी की जाएगी, जिसमें ब्रह्मकमल के फूल उगाए जाएंगे। विदित हो कि 20 अक्तूबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम में सात सौ करोड़ की पांच योजनाओं को शिलान्यास किया था, जिसमें पार्क भी शामिल है। पार्क निर्माण का उद्देश्य मंदिर में भीड़ को कम रखते हुए भक्तों को केदारपुरी के सौंदर्य से रूबरू करना है। 
 

विज्ञापन
kedarnath temple area will elaborate uttarakhand
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल

केदारनाथ मंदिर के पीछे से आदिगुरू शंकराचार्य के समाधी स्थल के पुनर्निर्माण के बाद आरसीसी वॉल तक भव्य पार्क का निर्माण किया जाना है। इसके लिए कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। समाधी स्थल का कार्य पूरा होते ही पार्क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही इस क्षेत्र में ब्रह्मवाटिका भी तैयार की जाएगी। 
- मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed