{"_id":"587459d94f1c1ba16bba862f","slug":"director-general-health-dr-kusum-nariyal-demand-vrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. कुसुम नरियाल ने मांगा VRS","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. कुसुम नरियाल ने मांगा VRS
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
ऑफिस
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. कुसुम नरियाल ने स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति (वीआरएस) मांगी है। इस संबंध में उन्होंने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र भेज दिया है। नौकरी छोड़ने के पीछे पारिवारिक कारण बताया गया है, लेकिन चर्चा है कि विभिन्न प्रकार के प्रशासनिक दबावों के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने महानिदेशक स्वास्थ्य डा. नरियाल के वीआरएस संबंधी पत्र दिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वीआरएस की प्रक्रिया होती है, पहले नोटिस दिया जाता है, प्रक्रिया पूरी की जा रही है। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. नरियाल की सेवानिवृत्ति इसी साल 30 नवंबर को होनी है। ऐसे में उनके इस कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में चर्चा है कि स्वास्थ्य निदेशालय में कई तरह की विसंगतियां हैं। दवा खरीद, उपकरण खरीद समेत राजनीतिक दबाव में किए गए अन्य फैसले जांच के दायरे में आ सकते हैं। अगर चुनाव बाद भाजपा की सरकार बनती है तो और दिक्कतें खड़ी हो जाएंगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता अभी से कई मामलों में सवाल खड़े कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों का कहना है कि विभाग में महानिदेशक सर्वोच्च प्रशासनिक पद होता है। इससे सारी गाज उसी पर गिरती है। महानिदेशक डा. कुसुम नरियाल का कहना है कि पारिवारिक कारणों से वह वीआरएस लेना चाहती हैं।