{"_id":"57f88f404f1c1b943426fe13","slug":"dinesh-dhani-challenge-to-kishor-upadhyay","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनै की किशोर को चुनौती, 'बयानवीर' टिहरी आकर लडें चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनै की किशोर को चुनौती, 'बयानवीर' टिहरी आकर लडें चुनाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
दिनेश धनै
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने एक बार फिर बिना नाम लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को चुनौती दी है। उन्होंने ‘बयानवीर’ बनने के बजाय टिहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया। इसके साथ ही हरीश रावत सरकार को आखिरी दिन तक समर्थन देते रहने की बात कही।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में धनै ने कहा कि वे टिहरी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। जिसको मुकाबला करना हो, मैदान में आ जाए। जब यह सवाल पूछा गया कि वहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय फिर कांग्रेस के टिकट पर टिहरी से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी उनके खिलाफ आना चाहे, स्वागत है।
विज्ञापन
उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किस पार्टी से लड़ने के लिए आ रहा है। पीडीएफ को लेकर सरकार और कांग्रेस संगठन में रार की बात पर उन्होंने कहा कि पीडीएफ ने हरीश रावत को समर्थन दिया है, न कि कांग्रेस संगठन को। हमारा इस सरकार को आखिरी दिन तक समर्थन जारी रहेगा।
विज्ञापन
बाकी किस पार्टी का संगठन किस तरह चल रहा है, यह हमारी चिंता का विषय नहीं है। किसी अन्य दल को चलाने की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। पीडीएफ के कुछ सदस्यों के कांग्रेस के टिकट पर लड़ने पर उन्होंने कहा कि हम सभी अलग-अलग चुनाव जीत कर आए थे। सबके सामने अलग-अलग परिस्थितियां हैं। इसलिए सब साथी चुनाव के मामले में फैसला अपने हिसाब से लेंगे।