फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dilau residents are risking their lives every day while traveling

Dehradun News: रोज जान जोखिम में डालकर मोटर मार्ग पर सफर कर रहे दिलऊ वासी

Tue, 26 Sep 2023 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dilau residents are risking their lives every day while traveling
सरकार जनता के द्वार के तहत कालसी ब्लॉक के ग्राम दिलऊ में शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, सड़क और कृषि से जुड़ी समस्याएं रखी। नोडल अधिकारी को बताया कि गांव तक जाने वाला मोटर मार्ग खस्ताहाल है। ग्रामीण रोज जान का जोखिम उठाकर मोटर मार्ग पर सफर कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की मरम्मत करने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला (नोडल अधिकारी) की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को बताया कि गांव में पंचायत भवन का निर्माण नहीं किया गया है। पंचायत भवन का जल्द से जल्द निर्माण शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन




कहा कि पिछले दो वर्षों से किसानों को नियमित रूप से खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। जब किसान कालसी स्थित गोदाम में खाद लेने के लिए जाते हैं, तो वहां से बताया जाता है कि खाद समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि एएनएम सेंटर में लंबे समय एनएनएम की तैनाती नहीं की गई है। इसके चलते ग्रामीणों और खासकर गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को परेशानी हो रही है। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना विभाग ने पोषण माह के तहत मोटे अनाज और हरी सब्जियों के फायदे बताते हुए उनके सेवन के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।


नोडल अधिकारी अंजू बडोला ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिलऊ जयपाल, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, शिक्षा, पंचायत राज विभाग, खंड विकास अधिकारी कालसी, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास विभाग आदि के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed