{"_id":"3fbc27fa25ab0b70a5af5764765231b8","slug":"digital-india-starts-at-doon-from-ghosi-gali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में पलटन बाजार से डिजिटल इंडिया की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में पलटन बाजार से डिजिटल इंडिया की शुरुआत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में डिजिटल इंडिया की शुरुआत देहरादून के पलटन बाजार की घोसी गली से होगी। इस गली को फ्री वाई-फाई जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
व्यवस्था बनाने के लिए खर्च सांसद तरुण विजय की निधि से दिया जाएगा। डीएम से खर्च का आकलन करवाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही घोसी गली को ‘हेरिटेज वॉक’ घोषित किया जाएगा। इस संबंध में सांसद ने मुख्य सचिव एन. रविशंकर को प्रस्ताव दिया है।
गुरुवार को घोसी गली में सांसद तरुण विजय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें घोसी गली को वाई-फाई जोन बनाने के संबंध में चर्चा हुई। इसके साथ ही हेरिटेज वॉक के प्रस्ताव पर विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर सांसद ने बताया कि घोसी गली उनका जन्म स्थान है।
विज्ञापन
इसी से वह प्रदेश में मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत घोसी गली से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घोसी गली ढाई सौ साल पुरानी है। बहुत सी यादगार घटनाएं यहां से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
सांसद तरुण विजय ने बताया कि हेरीटेज वॉक घोषित हो जाने पर घोसी गली की प्राचीनता के संबंध में यहां आने वाले नागरिकों को जानकारी दी जाएगी। बैठक में मेयर विनोद चमोली, विधायक सहदेव पुंडीर, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद मोहन आदि रहे।