{"_id":"29c45875d7e99e9952fff2827c2e70fd","slug":"different-colour-in-each-area-for-auto-vikram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर क्षेत्र में दिखेगा अलग रंग का विक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर क्षेत्र में दिखेगा अलग रंग का विक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 06 Jun 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर और दून शहर के विक्रमों का रंग बदलने जा रहा है। संभागीय परिवहन की बैठक में इस पर निर्णय ले लिया गया है। कौन से क्षेत्र का कौन सा रंग होगा, इस पर गठित समिति जल्द निर्णय देगी।
विज्ञापन
अभी देहरादून शहर के विक्रमों का रंग नीला है। जबकि ऋषिकेश, डोईवाला और विकासनगर में विक्रमों का रंग पीला और काला है।
उधर, कई बार डोईवाला क्षेत्र का विक्रम ऋषिकेश पहुंच जाता है तो कई बार विकासनगर का विक्रम देहरादून शहर को बाईपास कर डोईवाला की तरफ सवारी भरने चला जाता है।
विज्ञापन
अब नहीं कर सकेंगे दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश
इससे बचने के लिए चारों क्षेत्रों के विक्रमों का रंग बदला जा रहा है। ताकि जो भी विक्रम दूसरे की सीमा में प्रवेश करे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
संभागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव और आरटीओ देहरादून दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कि जल्द ही रंगों को लेकर निर्णय ले लिया जाएगा।