फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Did not take care for a whole year, now folk artists are angry with the call of audition

उत्तराखंड: सालभर नहीं ली सुध, अब ऑडिशन के बुलावे से लोक कलाकार नाराज

Mon, 13 Sep 2021 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 13 Sep 2021 03:45 PM IST
सार

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से शासन की नीतियों, कल्याणकारी विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए गीत एवं नाट्य योजना के अंतर्गत सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण के लिए ऑडिशन लेती है।

विज्ञापन
Did not take care for a whole year, now folk artists are angry with the call of audition
जितेंद्र शाह और प्रकाश बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार और विभाग ने कोरोना काल में लोक कलाकारों की खबर नहीं ली। अब ऑडिशन के लिए बुलाया जा रहा है। इससे लोक कलाकार नाराज हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल के कारण कलाकार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। न तो कलाकारों की तैयारी है और न बजट। ऐसे में रंगमंच समितियां भी ऑडिशन कराए जाने का विरोध कर रही हैं।

विज्ञापन


गढ़वाल और कुमाऊं के कलाकारों के होने हैं ऑडिशन
लोक संपर्क विभाग की ओर से शासन की नीतियों, कल्याणकारी विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए गीत एवं नाट्य योजना के अंतर्गत सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण के लिए ऑडिशन लेती है। 15 से 25 सितंबर तक गढ़वाल और कुमाऊं के कलाकारों के ऑडिशन होने हैं। सांस्कृतिक दल इसके पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सरकार की ओर कोरोनाकाल में लोक कलाकारों की सुध नहीं ली गई। कहा कि अचार संहिता के लिए कुछ ही समय है। ऐसे में अब भी लोक कलाकारों के पास काम नहीं होगा तो फिर ऑडिशन लेने का क्या फायदा? इसके अलावा कोरोना के कारण बीते साल से ही कलाकारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में वह ऑडिशन का खर्चा कैसे उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून और अल्मोड़ा में होंगे ऑडिशन

उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार के लिए ऑडिशन तिथि 15 सितंबर रखी गई है। जबकि, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी के लिए 16, देहरादून में रायपुर, डोईवाला, सहसपुर के लिए 17 और देहरादून में चकराता, त्यूनी, कालसी के लिए 18 सितंबर को ऑडिशन होंगे। जबकि, कुमाऊं में बागेश्वर के कलाकारों के लिए 21 सितंबर, पिथौरागढ़, चंपावत के 22, ऊधमसिंह नगर के 23, अल्मोड़ा के 24 और नैनीताल के लिए 25 सितंबर ऑडिशन की तिथि रखी गई है। गढ़वाल मंडल के कलाकारों को ऑडिशन के लिए सूचना भवन लाडपुर रिंग रोड देहरादून और कुमाऊं के कलाकारों को उदय शंकर नाट्य अकादमी, फलसीमा अल्मोड़ा में सुबह 10 बजे पहुंचना होगा।

हमारे साथ दूर-दूर तक के कलाकार जुड़े हैं। ऑडिशन देने के लिए ग्रुप को लाने में कम से कम 40 से 50 हजार का खर्च लगता है। धारचूला, मुनस्यारी, चंपावत, बागेश्वर, चौखुटिया से ऑडिशन देने के लिए अल्मोड़ा आना पड़ता है। न तो तैयारी है और न बजट। अभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी नहीं हो रहा है तो ऑडिशन के नाम पर कलाकारों को परेशान क्यों किया जा रहा है।
- प्रकाश बिष्ट, अध्यक्ष, उत्तराखंड लोक कलाकार संघ

पूरे कोरोना काल में लोक कलाकारों की सुध नहीं ली। अब ऑडिशन के लिए अचानक बुलाया जा रहा है। लोक कलाकार बीते साल से खाली बैठे हैं। इस पर सरकार और विभाग नहीं सोच रहा है। कलाकारों की पीड़ा को कोई समझना ही नहीं चाहता। न तो तैयारी है और न बजट। ऐसे में ऑडिशन रखने का कोई औचित्य नहीं है। दूर-दराज के कलाकारों का आना संभव नहीं है। विभाग को इस पर विचार करना चाहिए।
- जितेंद्र शाह, अध्यक्ष, बासुकेदार सांस्कृतिक कला संगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed