{"_id":"665e614291b5fb78240239bb","slug":"dhyatudis-of-bijau-village-offered-gold-umbrella-in-thana-temple-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-427609-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिजऊ गांव की ध्याटुड़ियों ने थैना मंदिर में चढ़ाया सोने का छत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिजऊ गांव की ध्याटुड़ियों ने थैना मंदिर में चढ़ाया सोने का छत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजऊ गांव की विवाहित और अविवाहित ध्याटुड़ियों (बेेटियों) ने सिद्धपीठ महासू चालदा देवता मंदिर थैना में 40 ग्राम के सोने का छत्र चढ़ाया। परिवार और गांव की खुशहाली के लिए मनोकामना भी मांगी।
तहसील क्षेत्र के ग्राम बिजऊ की ध्याटुड़ियों ने अपनी मनोकामना के लिए आपस में चंदा एकत्रित कर रकम जुटाई और महासू महाराज के लिए 40 ग्राम वजनी सोने का छत्र बनवाया। इसके साथ पालकी में लगाई जाने वाली मखमली कपड़े की चादर तैयार करवाई। सोमवार को सिद्धपीठ महासू चालदा देवता मंदिर थैना में परिवार व ग्रामीण के साथ पहुंचीं। उन्होंने देवता को सोने का छत्र और चंदुवा भेंट किया। ध्याटुड़ियों ने मंदिर में सामूहिक भंडारा भी आयोजित किया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर के बजीर बलदेव सिंह तोमर, भंडारी इंदर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।