{"_id":"68a08d624bdef072a3005983","slug":"dharali-disaster-heli-service-became-a-boon-for-disaster-affected-women-uttarkashi-cloudburst-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जीवनदायिनी सिद्ध हो रही हेली सेवाएं, आपदा प्रभावित धराली में महिलाओं के लिए बनी वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जीवनदायिनी सिद्ध हो रही हेली सेवाएं, आपदा प्रभावित धराली में महिलाओं के लिए बनी वरदान
Sat, 16 Aug 2025 07:36 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 16 Aug 2025 07:36 PM IST
सार
सरकार की हेली सेवाएं जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रही है। धराली आपदा में बीमार महिलाओं को हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
धराली आपदा प्रभावित महिलाओं के लिए सरकार की हेली सेवा वरदान साबित हुई। तीन बीमार महिलाओं को हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित धराली सहित सीमांत क्षेत्र के अन्य गांवों के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की ओर से संचालित हेली सेवाएं जीवनदायिनी सिद्ध हो रही हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र से गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों एवं एक गर्भवती महिला को हेलिकॉप्टर के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा गया। जसपुर गांव की 75 वर्षीय प्रतिमा देवी लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित हैं। 61 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला चंद्रबाला पेट संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तबाही लेकर आ रहा मानसून...आपदा में उजड़ जाते हैं हर साल 17 गांव, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान
विज्ञापन
दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हर्षिल हेलीपैड तक लाकर हवाई सेवा से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा। जसपुर गांव की तीन माह की गर्भवती निर्मला देवी को अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। हर्षिल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भी हेलिकॉप्टर से जिला अस्पताल भेजा गया।