फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhanteras 2022 Dehradun vehicle market 2500 cars were delivered In Uttarakhand news in hindi

Dehradun: धनतेरस पर सरपट दौड़ा वाहन बाजार, शुभ मुहूर्त में वाहन लेने उमड़े लोग, करीब 2500 कारों की हुई डिलीवरी

Sun, 23 Oct 2022 01:58 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Oct 2022 01:58 PM IST
सार

पिछले दो वर्षों में कोरोना की मार और फिर चिप संकट के कारण कार बाजार में सुस्ती थी। इसका असर देहरादून में भी देखने को मिला। लेकिन, धीरे-धीरे देशभर में कार बाजार सामान्य होने लगा है। महीनों पहले से धनतेरस के लिए वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई थी। सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी के सभी शोरूम से लगभग 1300 से अधिक वाहनों की डिलवरी की गई।

विज्ञापन
Dhanteras 2022 Dehradun vehicle market 2500 cars were delivered In Uttarakhand news in hindi
धनतेरस पर वाहन खरीदने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोनाकाल के दो साल के सन्नाटे को तोड़ते हुए इस बार धनतेरस पर देहरादून का वाहन बाजार सरपट दौड़ा। चौपहिया और दोपहिया वाहनों के शोरूम पर भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान शहरभर में लगभग 2500 कारों की डिलवरी हुई। सभी कंपनियों के लगभग सात हजार से अधिक दोपहिया वाहन भी बिके।
विज्ञापन


हालांकि, बहुत से लोगों ने शनिवार के दिन वाहन खरीदने से दूरी बनाई। ऐसे में रविवार को भी धनतेरस होने के कारण खरीद की जाएगी। लिहाजा यह आंकड़ा और बढ़ेगा। पिछले दो वर्षों में कोरोना की मार और फिर चिप संकट के कारण कार बाजार में सुस्ती थी। इसका असर देहरादून में भी देखने को मिला। लेकिन, धीरे-धीरे देशभर में कार बाजार सामान्य होने लगा है। दो साल बाद आई वाहन बाजार की चुस्ती का असर धनतेरस पर देहरादून में भी देखने को मिला।
विज्ञापन


महीनों पहले से धनतेरस के लिए वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई थी। सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी के सभी शोरूम से लगभग 1300 से अधिक वाहनों की डिलवरी की गई। इसके बाद ह्यूंडई से लगभग 300, टाटा से तकरीबन 300, महिंद्रा से लगभग 150 से अधिक कारों की बिक्री हुई। इसके अलावा अन्य कंपनियों के शोरूम से 400 से 500 कारों की बिक्री हुई। एक अनुमान के तहत इस बार भी शहरवासियों की पसंद कांपैक्ट एसयूवी सेगमेंट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात हजार से अधिक दुपहिया की बिक्री
सभी कंपनियों में इसकी भागीदारी तकरीबन 50 फीसदी से अधिक रही। रोहन मोटर्स के प्रबंधक वरुण कपूर ने बताया कि इस बार बाजार पिछले वर्षों की तुलना में अच्छा रहा। शनिवार के कारण बहुत से लोगों ने वाहन नहीं खरीदे। रविवार को भी धनतेरस मनाई जाएगी। लिहाजा, लोगों ने रविवार के लिए भी बुकिंग कराई हैं। वहीं, हीरो, होंडा, टीवीएस, सुजुकी, रॉयल इनफील्ड, बजाज आदि कंपनियों के शोरूम से तकरीबन सात हजार से अधिक दुपहिया की बिक्री की गई।

ये भी पढ़ें...Diwali 2022:  ट्रेन मिली न बस, कैसे पहुंचे घर, सीटों की मारामारी के चलते बाथरूम में सफर करने को मजबूर यात्री

इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में भी करंट 
इस बार इलेक्ट्रिक वाहन भी नए कलेवर में नजर आए हैं। कई कंपनियों ने दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की नई श्रृंखला बाजार में उतारी है। नई कंपनियों ने भी देहरादून को अपना बाजार मानकर यहां अपने शोरूम खोले हैं। धनतेरस के दिन इन शोरूम से भी लगभग एक हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed