{"_id":"624573fa8bdc9b01b6486f46","slug":"dhami-government-forest-minister-subodh-uniyal-in-action-as-soon-as-he-took-over-the-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में धामी सरकार के ये मंत्री: महकमा संभालते ही भ्रष्ट अफसरों की सूची तलब, संकल्प दोहराते हुए गिनाईं प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में धामी सरकार के ये मंत्री: महकमा संभालते ही भ्रष्ट अफसरों की सूची तलब, संकल्प दोहराते हुए गिनाईं प्राथमिकताएं
Thu, 31 Mar 2022 02:57 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:57 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात कहते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा कि वनों में आग के लिए सीधे तौर पर डीएफओ जिम्मेदार होंगे। और कोई बहाना नहीं चलेगा।
विज्ञापन
धामी कैबिनेट (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन महकमे की कमान संभालते ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दास्त नहीं किया जएगा। पहले दिन ही उन्होंने अपर प्रमुख सचिव वन से भ्रष्ट अधिकारियों से संबंधित पत्रावलियां तलब कर ली हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के निलंबन से लेकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति तक की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के दौरान विस भवन परिसर में स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आने वाले समय में वन विभाग में स्पष्ट पारदर्शिता दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल फायर सीजन शुरू हो गया है। वनों को आग बचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों को जुटने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
जिस किसी प्रभाग में वनाग्नि की घटना घटेगी, उसके लिए संबंधित प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखना जरूरी है, लेकिन वन कानूनों की आड़ में लोगों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। लोगों को वन कानूनों से किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...विपक्ष के तंज और सत्ता के जवाब: 'भाजपा विधायक की सूखी दाढ़ी बता रही तेल की महंगाई' पढ़िए उत्तराखंड सदन की रोचक बातें
अवैध पातन और वन भूमि पर अतिक्रमण पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर उन्हें पता चला है कि बड़े पैमाने पर वन भूमि पर कई रसूखदारों की ओर से अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सबसे पहले कब्जाई गई वन भूमि को मुक्त कराया जाएगा।
तकनीकी शिक्षा विभाग में होंगी नियमित नियुक्तियां
तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी बताई गई है। इससे कामकाम प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि विभाग में अब तदर्थ नियुक्तियों की जगह नियमित नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि विभाग में सुधार के हरंसभव प्रयास किए जाएंगे।