धामी सरकार की आम बजट की तैयारी: मुख्यमंत्री ने किया जनता के सुझावों से आदर्श प्रदेश बनाने का दावा, जानिए खास बातें
गुरुवार को यहां राज्य अतिथि गृह सभागार में आयोजित बजट पर संवाद कार्यक्रम के बाद सीएम धामी ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार का बजट जल्द आना है। सरकार का प्रयास है कि इस बार आने वाला बजट आम जनता का बजट हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त विभाग की ओर से गुरुवार को यहां राज्य अतिथि गृह सभागार में आयोजित बजट पर संवाद कार्यक्रम के बाद सीएम धामी ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार का बजट जल्द आना है। सरकार का प्रयास है कि इस बार आने वाला बजट आम जनता का बजट हो।
इसके लिए बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम में होटल, परिवहन, व्यापार, कृषि, दुग्ध, स्थानीय निकाय, जिला पंचायत समेत प्रत्येक सैक्टर से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि अलग-अलग सत्रों में मिले सुझावों को कंपाइल कर बजट में शामिल किया जाएगा ताकि पिछले वर्षों के दौरान बजट में होने वाली कमियों को दूर किया जा सके।
चारधाम यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल के दिए जवाब
चारधाम यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में धामी ने कहा कि यात्रा सही से हो इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। विपक्ष की ओर से चारधाम यात्रा को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करने संबंधी सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को यात्रा को लेकर सरकार को कोसने के बजाए उसमें सहयोग करना चाहिए।
धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान अब तक जो भी मौतें हुई हैं वह अव्यवस्थाओं और भगदड़ जैसी स्थिति के कारण नहीं हुआ बल्कि यात्रियों के स्वास्थ्य कारणों के चलते ही मौत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार ने तय किया है कि बगैर पंजीकरण के कोई भी यात्रा में न जाए, साथ ही जो व्यक्ति भी चारधाम यात्रा पर जाना चाहता है वह यात्रा शुरू करने से पहले चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करा लें।
ये भी पढ़ें...शक में खौफनाक वारदात: ऑनलाइन लूडो खेल रही थी पत्नी, पति का खौला खून, बेरहमी से गला घोंट उतार दिया मौत के घाट
सीएम ने चीफ जस्टिस से की शिष्टाचार भेंट
राज्य अतिथि गृह में आयोजित बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईकोर्ट परिसर में पहुंचकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। आधे घंटे तक चली शिष्टाचार मुलाकात के बाद मुख्यस्त्रमंत्री वापस राज्य अतिथि गृह पहुंचे। देर रात तक राज्य अतिथि गृह में सीएम से मिलने के लिए कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।