फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami government budget 2022 : CM Pushkar Singh Dhami claimed to make an ideal state with the suggestions of public

धामी सरकार की आम बजट की तैयारी: मुख्यमंत्री ने किया जनता के सुझावों से आदर्श प्रदेश बनाने का दावा, जानिए खास बातें

Sat, 14 May 2022 10:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 May 2022 10:38 PM IST
सार

गुरुवार को यहां राज्य अतिथि गृह सभागार में आयोजित बजट पर संवाद कार्यक्रम के बाद सीएम धामी ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार का बजट जल्द आना है। सरकार का प्रयास है कि इस बार आने वाला बजट आम जनता का बजट हो।

विज्ञापन
Dhami government budget 2022 : CM Pushkar Singh Dhami claimed to make an ideal state with the suggestions of public
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज के विभिन्न प्रतिनिधि समूहों की ओर से बजट पर संवाद कार्यक्रम के दौरान मिले सुझावों के आधार पर सरकार आमजन का बजट तैयार करेगी। बजट मे प्रतिनिधि समूहों के सुझावों को शामिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुसार उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश का आदर्श, अग्रणी और विशेष राज्य बनाएंगे।
विज्ञापन


वित्त विभाग की ओर से गुरुवार को यहां राज्य अतिथि गृह सभागार में आयोजित बजट पर संवाद कार्यक्रम के बाद सीएम धामी ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार का बजट जल्द आना है। सरकार का प्रयास है कि इस बार आने वाला बजट आम जनता का बजट हो।
विज्ञापन


इसके लिए बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम में होटल, परिवहन, व्यापार, कृषि, दुग्ध, स्थानीय निकाय, जिला पंचायत समेत प्रत्येक सैक्टर से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि अलग-अलग सत्रों में मिले सुझावों को कंपाइल कर बजट में शामिल किया जाएगा ताकि पिछले वर्षों के दौरान बजट में होने वाली कमियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चारधाम यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल के दिए जवाब

चारधाम यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में धामी ने कहा कि यात्रा सही से हो इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। विपक्ष की ओर से चारधाम यात्रा को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करने संबंधी सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को यात्रा को लेकर सरकार को कोसने के बजाए उसमें सहयोग करना चाहिए।

धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान अब तक जो भी मौतें हुई हैं वह अव्यवस्थाओं और भगदड़ जैसी स्थिति के कारण नहीं हुआ बल्कि यात्रियों के स्वास्थ्य कारणों के चलते ही मौत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार ने तय किया है कि बगैर पंजीकरण के कोई भी यात्रा में न जाए, साथ ही जो व्यक्ति भी चारधाम यात्रा पर जाना चाहता है वह यात्रा शुरू करने से पहले चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करा लें। 

ये भी पढ़ें...शक में खौफनाक वारदात:  ऑनलाइन लूडो खेल रही थी पत्नी, पति का खौला खून, बेरहमी से गला घोंट उतार दिया मौत के घाट

सीएम ने चीफ जस्टिस से की शिष्टाचार भेंट
राज्य अतिथि गृह में आयोजित बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईकोर्ट परिसर में पहुंचकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। आधे घंटे तक चली शिष्टाचार मुलाकात के बाद मुख्यस्त्रमंत्री वापस राज्य अतिथि गृह पहुंचे। देर रात तक राज्य अतिथि गृह में सीएम से मिलने के लिए कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

Aambudget
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed