फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DGP sought report on the rave party in Laxmanjhula

Dehradun News: लक्ष्मणझूला में रेव पार्टी के मामले में डीजीपी ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 20 Aug 2025 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
DGP sought report on the rave party in Laxmanjhula
Iटिहरी क्षेत्र में रेव पार्टी की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन

I

I
I
Iटिहरी गढ़वाल के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पकड़ी गई कथित रेव पार्टी के मामले में डीजीपी दीपम सेठ ने रिपोर्ट मांगी है। पूरे मामले में अब तक की कार्रवाई और सच्चाई के संबंध में यह रिपोर्ट आईजी गढ़वाल के माध्यम से टिहरी पुलिस कप्तान से मांगी गई है। इस कार्रवाई के बाद कई सवाल उठ रहे हैं जिसमें डीजीपी ने सच्चाई सामने लाने के निर्देश दिए हैं।
I
I
I
Iगौरतलब है कि सोमवार रात लक्ष्मणझूला क्षेत्र के इवाना रिजॉर्ट में एक पार्टी के दौरान पुलिस ने छापा मारा था। यहां से 28 युवक और नौ युवतियों को हिरासत में लिया गया था। इन सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया था जबकि इवाना रिजॉर्ट के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि यह पार्टी एक कंपनी की ओर से आयोजित की गई थी जिसमें उनके कर्मचारियों को दावत दी गई थी। इस मामले में कई और बातें सोशल मीडिया पर कही जा रही हैं। इनमें यह भी कि पुलिस को वहां से कोई नशीले पदार्थ या शराब आदि नहीं मिली है। इस तरह इसके रेव पार्टी होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iइस मामले में डीजीपी दीपम सेठ ने आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के माध्यम से पुलिस कप्तान टिहरी से रिपोर्ट मांगी है। इसमें पुलिस को हर बात को स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जो सवाल उठ रहे हैं उनके बारे में अग्रिम निर्णय लिया जा सके। डीजीपी दीपम सेठ ने इस मामले में रिपोर्ट मांगे जाने की पुष्टि की है। उधर, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस कप्तान टिहरी गढ़वाल को निर्देशित कर दिया है कि जल्द से जल्द पूरे प्रकरण की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed