फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DGP angry due to non-disposal of unclaimed vehicles

लावारिस वाहनों का निपटारा न होने से नाराज हुए डीजीपी

Sun, 06 Mar 2022 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
DGP angry due to non-disposal of unclaimed vehicles
थानों में खड़े लावारिस वाहनों का समय से निपटारा (नीलामी) नहीं होने से डीजीपी वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकारियों से नाराज हो गए। उन्होंने जिला पुलिस प्रभारियों को इसके लिए अभियान चलाकर नीलामी प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा इनामी अपराधियों पर इनाम बढ़ाने के लिए जल्द प्रस्ताव भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीजीपी अशोक कुमार ने शनिवार को रेंज प्रभारियों और जिला कप्तानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा के बाद जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि दिसंबर में लावारिस वाहनों के निस्तारण के लिए अभियान चलाया गया था लेकिन, इसमें बेहद कम काम हुआ है। ऐसे में जल्द से जल्द इनका निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा समस्त जनपद और परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व में मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई। बताया कि लावारिस वाहनों के निस्तारण की समीक्षा करने पर पाया गया कि लावारिस वाहनों के निस्तारण में आशातीत सफलता नहीं मिली है। डीजीपी ने भविष्य में इस बारे में जनपद प्रभारियों के अतिरिक्त परिक्षेत्र स्तर पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि अज्ञात शवों की शिनाख्त संबंधी अभियान में तेजी लाई जाए और इसमें आने वाली समस्याओं का समाधान कर अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करें। 1930 का प्रचार और प्रसार अधिक से अधिक करने के साथ ही जनता को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। ट्रैफिक चालान करने में ई-चालान मशीन का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाए। आगामी दस मार्च को होने वाली मतगणना के संदर्भ में चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए समस्त तैयारियां पूर्व से ही संपन्न कर ली जाए। आगामी दिनों आने वाले त्योहार होली और मेलों, पूर्णागिरि मेले के सकुशल समापन कराने के लिए कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को पूर्व से ही सुनिश्चित कर लिया जाए। जनपदों में कार्यरत साइबर सैल को अधिक प्रभावी बनाते हुए इस सैल में सुयोग्य कुशल और इच्छुक कर्मियों को तैनात करें उनके अधिकारों में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed