{"_id":"6011c8e78ebc3e340356084f","slug":"dgp-administered-the-oath-to-policemen-for-defense-to-the-constitution-dehradun-news-drn368981760","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान रक्षा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान रक्षा की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद संविधान रक्षा की शपथ दिलाई गई। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किए।
डीजीपी ने कहा कि हमारा कर्तव्य संविधान की रक्षा करना है। हमारे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में पुलिस की अहम भूमिका है। संविधान में निहित नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना ही पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारी होती है। पीड़ितों, महिलाओं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
इसके साथ ही डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निराकरण और कल्याण के लिए मुख्यालय स्तर पर लगातार किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यों के प्रति ईमानदार एवं पारदर्शी रहते हुए कर्तव्य पालन में अडिग रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एडीजी अभिनव कुमार, आईजी अमित सिन्हा, वी मुरूगेशन, एपी अंशुमान, पूरन सिंह रावत समेत मुख्यालय में तैनात अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।