{"_id":"5f60e1f77f38d863e7305abe","slug":"dgca-allows-regular-flight-from-rishikesh-aiims-helipad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: एम्स के हेलीपैड से एयर एंबुलेंस की नियमित उड़ान को डीजीसीए ने दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: एम्स के हेलीपैड से एयर एंबुलेंस की नियमित उड़ान को डीजीसीए ने दी अनुमति
Tue, 15 Sep 2020 09:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:21 PM IST
सार
- डीजीसीए ने दी अनुमति, हेली एंबुलेंस सेवा से कहीं से भी लाए जा सकेंगे मरीज
विज्ञापन
ऋषिकेश एम्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब उत्तराखंड के किसी भी कोने से आपदा या बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को हेली एंबुलेंस सेवा से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश पहुंचाया जा सकेगा। नागरिक उड्डन महानिदेशक (डीजीसीए) ने यहं नियमित उड़ान की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
एम्स, ऋषिकेश देश का पहला ऐसा चिकित्सा संस्थान है, जिसमें एयर एंबुलेंस की लैंडिंग के लिए हेलीपैड उपलब्ध है। डीजीसीए की एनओसी के बाद बीते माह सफलतापूर्वक ट्रॉयल लैंडिंग भी की गई जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 11 अगस्त को हेलीपैड का विधिवत उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
एम्स के निदेशक प्रो. रविकांत ने बताया कि राज्य में होने वाली आपदाओं, सड़क दुर्घटना के घायलों व सुदूर पहाड़ी इलाकों से गंभीर बीमार मरीजों की चिकित्सा सेवा के लिए एम्स संस्थान राज्य सरकार का पूर्ण सहयोग करने को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
एम्स हेली सर्विसेस के इंचार्ज डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि डीजीसीए की अनुमति के बाग अब एम्स हेलीपैड से एयर एंबुलेंस के नियमित संचालन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अब मरीजों को आईडीपीएल के हेलीपैड पर उतारने के बाद यहां लाए जाने में होने वाले विलंब और मरीजों को उससे पैदा होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों से निजात मिलेगी।