{"_id":"6a7596e80fb02bb3a0064764","slug":"devprayag-car-accident-car-lost-control-plunged-into-a-deep-gorge-rescue-operations-injured-passengers-death-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devprayag: कुंडाधार के समीप हादसा; खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत, बच्चा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devprayag: कुंडाधार के समीप हादसा; खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत, बच्चा गंभीर घायल
Fri, 07 Aug 2026 02:00 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:00 PM IST
सार
देवप्रयाग में आज एक दर्दनाक हादसा को गया। कार दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
देवप्रयाग में हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
हरिद्वार जिले से परिवार के साथ पौड़ी घूमने निकले एक परिवार की कार देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी बागी में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बाह बाजार अमरजीत सिंह ने बताया कि पौड़ी में ठेकेदारी करने वाले अफजाल निवासी रायपुर, लक्सर जनपद हरिद्वार से परिवार को पौड़ी घुमाने आए थे। उनके साथ एक अन्य युवक भी था। देवप्रयाग से करीब दस किलोमीटर आगे कुंडाधार के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...गोशाला के पास मिला नवजात: कोई न सुन पाए किलकारी इसलिए मुंह में ठूंस दी रबड़, समय पर मिलीं सांसें तो बची जिंदगी
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीम किसी तरह गहरी खाई में उतरी, जहां छह लोग मृत मिले। मृतकों की पहचान वाहन चालक व मालिक अफजाल (49) पुत्र अकबर सूफी, उनकी पत्नी शब्बो (40), पुत्र अमन (14), बेटी अन्नाविया (3), अफजाल के भाई गुफरान (34) व अरमान (18) के रूप में हुई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अरहम (12) पुत्र अफजाल को पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करा दिया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस देर शाम तक शवों को खाई से निकालने में जुटी रही। रात आठ बजे तक दूसरा शव निकाला जा रहा था।